सामान्य ज्ञान

दुनिया में कैसे - कैसे शादी के कानून
23-Jul-2020 12:00 PM
दुनिया में कैसे - कैसे शादी के कानून

दुनिया में कुछ देशों में शादी के लिए ऐसे-ऐसे कानून हैं, जो हैरान करने वाले हैं। ऐसे ही कुछ देश हैं- 
सऊदी अरब- सऊदी अरब में कोई पुरुष पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड या म्यानमार की महिला से शादी नहीं कर सकता।
अमेरिका- कॉलराडो, कैलिफॉर्निया, टेक्सस और मॉन्टाना में अगर कोई एक पार्टनर सेना में है तो उसकी गैरहाजरी में भी शादी हो सकती है। मतलब कोई एक भी मौजूद हो तो शादी हो जाएगी।
जापान- यहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कानूनन प्रपोज कर सकता है।
फ्रांस- यहां इंसान मरने के बाद भी शादी कर सकते हैं। मतलब अगर कोई व्यक्ति मर चुका है और कोई  उससे  शादी करना चाहता तो फ्रांस में इसकी इजाजत है।
मोनाको- मोनाको में छिप-छिपाकर शादी नहीं की जा सकती। जब तक उसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं होगी, शादी वैध नहीं होगी।
ग्रीस- यूनान में भी शादी का ऐलान जरूरी है, लेकिन इसका तरीका अनोखा है।  एक कागज पर दोनों का नाम लिखकर शहर प्रशासन के दरवाजे के दफ्तर पर चिपका दीजिए। 10 दिन तक यह चिपका रहे तो हो गई शादी। 
इंग्लैंड ऐंड वेल्स- यहां शादी एक स्थायी इमारत में ही हो सकती है, वह भी किसी एक छत के नीचे।  मतलब खुले आसमान के नीचे शादी नहीं की जा सकती।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news