सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-23 जुलाई
23-Jul-2020 12:07 PM
हर दिन हॉट सीट-23  जुलाई

1. कालाधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख निम्न में से कौन है?
(अ) न्यायमूर्ति एपी शाह (ब)न्यायमूर्ति एमबी शाह (स)न्यायमूर्ति किशोर कुमार (द) न्यायमूर्ति राजेन्द्र मल लोढ़ा
2. केंद्र सरकार ने 14 जुलाई 2016 को आय घोषणा योजना 2016 के भुगतान के तहत निम्न में से किसमे संशोधन किया?
(अ) समय-सीमा (ब) न्यूनतम धनराशि (स)टैक्स (द) इनमें से कोई नहीं
3. 12 जुलाई 2016 को हेग स्थित स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए) ने दक्षिण चीन सागर पर समुद्री विवाद में किस देश के पक्ष में फैसला सुनाया है?
(अ) चीन (ब)फिलीपींस (स) वियतनाम (द) लाओस
4. रक्त संचारण रुक जाने के बाद मस्तिष्क कितने देर तक कार्य करता है?
(अ) 2 मिनट  (ब) 90 सेकंड (स) 3 मिनट (द) 4-5 मिनट
5. भारत में प्रथम जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) नंदा देवी (ब) सुंदरवन (स) ग्रेट निकोबार (द) नीलगिरी
6. रासायनिक उत्पादों के आयात-निर्यात के लिए देश का पहला रसायन, बंदरगाह कहां है? 
(अ) गोपालपुरा, (ब) काकीनाडा (स) दाहेज (जिला भड़ौंच) (द) भंडापुर (कर्नाटक) 
7. पानी से लबालब भरे गिलास में एक वर्ष का टुकड़ा तैरता है, जब बर्फ पिघलती है, तो?
(अ) कुछ पानी बाहर गिरेगा (ब) पानी की सतह नीचे होगी (स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी (द) तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा पानी बाहर गिरेगा
8. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
9. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता किसने प्राप्त की?
(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन
10. कार्बुरेटर का आविष्कार किसने किया?
(अ) जान हेरिसन (ब) फ्रीज ग्रीन (स) पिक्सी (द) डैमलर
11. निम्नलिखित में से कौन सा नवीकरणीय प्राकृतिक स्रोत नहीं है?
(अ) स्वच्छ वायु (ब) ताजा पानी (स) उर्वर मिट्टी (द) नमक
12. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन शैक्षणिक योजना में क्षमता निर्माण कार्यक्रम से संबंध रखता है?
(अ) एनसीईआरटी (ब) यूजीसी (स) एनएएसी (द) एनयूईपीए
13. शोध डिजाइन क्या है?
(अ) शोध का संचालन का एक तरीका, जो सिद्धांत पर आधारित न हो (ब) गुणात्मक या परिणात्मक पद्धतियों के उपयोग के मध्य विकल्प (स) वह शैली, जिसमें आप अपनी शोध खोजों को प्रस्तुत करना चाहें, जैसे ग्राफ (द) आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के प्रत्येक स्तर के लिए एक ढांचा बनाना
14. सैम्पलिंग केसेस का आशय है?
(अ) सैम्पलिंग में सैम्पलिंग ढांचे का प्रयोग (ब) शोध के लिए उपयुक्त लोगों की पहचान (स) शब्दश: शोधार्थी का ब्रीफकेस (द) लोग, समाचार पत्र, टेलीविजन कार्यक्रम इत्यादि की सैम्पलिंग 
15. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को कहते हैं?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
16. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
17. निम्न राज्यों में से किस राज्य की सर्वाधिक लंबी तटरेखा है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) तमिलनाडु
18. ढेंकुली का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?
(अ) भूमि समतल करने में (ब) फसल काटने में (स) कूंड़ बनाने में (द) कुंए से पानी उठाने में 
19. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
20. न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है?
(अ) यूरोप (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द) आस्ट्रेलिया
21. विश्व में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले प्रथम तीन देशों का अवरोही क्रम है?
(अ) ब्राजील, इंडोनेशिया, जापान (ब) जापान, यूएसए, रूस (स) रूस, जापान, यूएसए (द) ब्राजील, जापान, रूस
22. निम्नलिखित में से कौन नाइजीरिया के मूल निवासी हैं?
(अ) हौसा (ब) होपी (स) जूनी (द) चुकची 
23. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 19 नवंबर(ब) 19 दिसंबर (स) 19 जनवरी (द) 19 फरवरी
24. किस एक पूर्व ग्रह ने ग्रह होने की स्थिति खो दी है?
(अ)नेप्च्यून ने (ब) प्लूटो ने (स) यूरेनस ने (द) ऐसा कोई ग्रह नहीं 
25. निम्न में से किसने आइसोडोपान की संकल्पना को दिया है?
(अ) अल्फ्रेड वेबर ने (ब) डी.एम. स्मिथ ने (स) वॉन थूनेन ने (द) डब्ल्यू. इजार्ड ने
26. ऊर्जा समता के आधार पर एक टन तेल निम्नलिखित में से किसके बराबर होता है?
(अ) 1 बिलियन कैलोरी के (ब) 10 बिलियन कैलोरी के (स) 1 मिलियन कैलोरी के (द) 10 मिलियन कैलोरी के

सही जवाब- 1.(ब)न्यायमूर्ति एमबी शाह, 2.(अ) समय-सीमा, 3.(ब)फिलीपींस, 4.(स)3 मिनट, 5.(द)नीलगिरी, 6.(स) दाहेज (जिला भड़ौंच), 7.(स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी, 8.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 9.(अ)एफ बैटिंग, 10.(द)डैमलर,  11.(द) नमक, 12.(द) एनयूईपीए, 13.(द) आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के प्रत्येक स्तर के लिए एक ढांचा बनाना, 14.(द)लोग, समाचार पत्र, टेलीविजन कार्यक्रम इत्यादि की सैम्पलिंग, 15.(ब) कोरोमंडल, 16.(स)अजंता, 17.(अ)गुजरात, 18.(द) कुंए से पानी उठाने में, 19.(स) तापमान को स्थिर रखना, 20.(द) आस्ट्रेलिया, 21.(स) रूस, जापान, यूएसए, 22.(अ) हौसा, 23.(अ) 19 नवंबर, 24.(ब) प्लूटो ने, 25.(अ)अल्फ्रेड वेबर ने, 26.(ब)10 बिलियन कैलोरी के।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news