सामान्य ज्ञान

सौ से अधिक नए ग्रहों का पता चला
25-Jul-2020 11:44 AM
सौ से अधिक नए ग्रहों का पता चला

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ग्रह खोजने वाले अंतरिक्ष यान केपलर ने हमारे सौर मंडल के बाहर 100 से अधिक नए ग्रहों का पता लगाया है, जिनमें से कुछ पर जीवन की संभावना व्यक्त किया जा रहा है।
सौर मंडल के बाहर 104 नए ग्रहों की पुष्टि केपलर के माध्यम से जुटाए गए आंकड़ों की मदद से की गई है। इनमें से चार ऐसे ग्रह हैं जिन पर चट्टानें हो सकती हैं। ये चारों ग्रह हमारी धरती से 20 से 25 फीसद ज्यादा बड़े हैं और एक बौने तारे के2-72 की परिक्रमा करते हैं तथा ये 181 प्रकाश वर्ष दूर स्थित हैं।

ये ग्रह जिस तारे की परिक्रमा करते हैं वह सूर्य के आकार का आधा और कम चमकीला है। इन्हें परिक्रमा करने में साढ़े पांच दिन से 24 दिन लगते हैं।  शोधकर्ताओं के अनुसार   कम परिक्रमा अवधि के बावजूद इन पर जीवन की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने केपलर के अलावा हवाई में स्थापित दूरबीनों जैसे नार्थ जेमिनी टेलीस्कोप और डब्ल्यूएम केक आब्जर्वेटरी से जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण से यह उपलब्धि हासिल की है। इसका प्रकाशन ‘एस्ट्रोफिजिकल’ जर्नल में किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news