सामान्य ज्ञान

कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार
26-Jul-2020 12:10 PM
कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार

कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार भारत के जाने-माने चित्रकार हुए हैं। 1912 में  उनका जन्म हुआ।  1938 में जे जे से अपना डिप्लोमा लेने के बाद 1940 से 1945 तक उन्होंने वहीं अध्यापन किया फिर यूरोप निकल गए और निश्चय किया कि पेरिस की अकदमी जुलियन में अध्ययन करेंगे। देश विदेश की अनेक महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों मे उन्होंने भाग लिया जिसमें वेनिस बिनेले, साओ पाओलो बिनेले और टोकियो बिनेले जैसी अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव भी सम्मिलित हैं।

1956 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1957 और 1958 में  कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार को वार्षिक प्रदर्शिनियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। 1965 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली जब लंदन और ब्रसेल्स में  सामकालीन भारतीय कला नामक प्रदर्शनी में उनके चित्र विदेशों में प्रदर्शित किये गए। हेब्बार अपने रेखाचित्रों के कारण भी अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं।

1947 में उन्हें बाम्बे आर्ट सोसायटी का स्वर्ण पदक मिल। वे 1980 में वे ललितकला अकादमी के चेयर मैन तथा 1990 में बाम्बे आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष भी रहे। 1961 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री व 1989 में पद्मभूषण से अलंकृत किया गया। 1996 में 85 वर्ष की आयु में उनका देहावसान हुआ। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news