सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 सितंबर
06-Sep-2020 3:00 PM
हर दिन हॉट सीट 6 सितंबर

1. सिंधु नदी की लंबाई उतनी ही है, जितनी कि ब्रह्मपुत्र की। यह लंबाई कितनी है?
(अ) 2700 किमी (ब) 2900 किमी (स) 3000 किमी (द) 3300 किमी
2. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है?
(अ) सिंधु (ब) सतलज (स) ब्रह्मपुत्र (द) ये सभी
3. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली का निर्माण करने वाली नदी है?
(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) गोदावरी (द) ब्रह्मपुत्र
4. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
(अ) गोदावरी (ब) कावेरी (स) कृष्णा (द) बेतवा
5. किसानों से, खेतों में कृषि कार्य करते समय मिट्टी में चूना मिलाने को कहा जाता है। यह किसलिए है?
(अ) चूना, मिट्टी में जल अंश बनाए रखने में बहुत सहायक है (ब) चूना, मिट्टी की अम्लीयता को घटाता है (स) चूना, मिट्टी की क्षारीयता को घटाता है (द) चूने की उच्च सांद्रता पादप वृद्धि के लिए जरूरी है
6. नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है?
(अ) गन्ना (ब) कपास (स) जूट (द) गेहूं
7. निम्नलिखित में से कौन एक नकदी फसल है?
(अ) मक्का (ब) गेहूं (स) तंबाकू (द) धान
8. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति लोकधन के व्यय की निगरानी के लिए संसदीय प्रहरी के रूप में की जाती है?
(अ) महान्यायवादी (ब) सॉलिसिटर जनरल (स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (द) एडवोकेट जनरल
9. उपचुनाव कराया जाता है?
(अ) 2 वर्ष बाद (ब) 3 वर्ष बाद (स) 5 वर्ष बाद (द) कभी भी
10. मध्यावधि चुनाव कब कराया जाता है?
(अ) समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए (ब) जब कोई निश्चित सदस्य अपना पद त्याग देता है (स) मतदान के समय जब कोई अंतर न हो (द) जब कभी मंत्रिगण किसी पार्टी से अपना त्याग पत्र देते हैं
11. पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण कौन सा है?
(अ) वनस्पति (ब) जानवर (स) वायु (द) उक्त सभी
12. हाइड्रोपोनिक्स संबंधित है?
(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से (ब) पानी के बिना पौधे की वृद्धि से (स) आवाज का पानी के साथ संबंध (द) पानी के तकनीक का संरक्षण
13. सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा यौगिकीकरण कौन है?
(अ) बैक्टीरिया (ब) प्रोटोजोआ (स) कवक (द) हरे पौधे
14. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
15. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
16. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
17. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
18. भारत का कौन सा राज्य जूट का प्रमुख उत्पादक है?
(अ) असम (ब) बिहार (स) पश्चिम बंगाल (द) उत्तर प्रदेश
19. मक्के की खेती की जा सकती है?  
(अ) खरीफ के मौसम में (ब) रबी के मौसम में (स) जायद के मौसम में (द) वर्ष भर 
20. लेसर किरण कितने रंग की होती है?
(अ) केवल एक रंग की (ब) दो रंगों की (स) सात रंगों की (द) इनमें से कोई नहीं
21. बिना शल्य चिकित्सा के पथरी का इलाज किस माध्यम से किया जाता है?
(अ) एक्सरे द्वारा (ब) प्लेरेस्कोपी द्वारा (स) लेसर द्वारा (द) अल्ट्रासाउंड द्वारा
22. विल्हेल्म रॉन्टजेन ने किसका आविष्कार किया था?
(अ) रेडियो का (ब) एक्सरे मशीन का (स) विद्युत बल्ब का (द) विद्युत मोटर का
23. अल्फा किरणों पर उपस्थित आवेश है?
(अ) दो इकाई धन आवेश (ब) इकाई ऋण आवेश (स) इकाई धन आवेश (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारत में लाल मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?
(अ) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (ब) उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल में (स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में (द) राजस्थान एवं गुजरात में
25. भारत में गेहूं के तीन बड़े उत्पादक राज्य कौन-कौन से हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा (ब) पंजाब, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा (स) हरियाणा, पंजाब एवं उत्तरप्रदेश (द) हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं पंजाब
26. गत दशक में, भारत में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसने सबसे अधिक सीधा विदेशी निवेश अंतर्वाह आकर्षित किया है?
(अ) उर्वरक छोडक़र अन्य रासायनिक (ब) सेवा क्षेत्र (स) खाद्य संसाधन (द) दूरसंचार
27. भारत के विदेश व्यापार में सर्वाधिक महत्वपूर्ण (व्यापार की दृष्टि से) देश कौन सा है?      
(अ) ब्रिटेन (ब) जापान (स) अमेरिका (द) रूस
28.  पालघाट दर्रा निम्न में से किन-किन के मध्य स्थित है?
(अ) नीलगिरि और अन्नामलार्ई (ब) विंध्याचल और सतपुड़ा (स) अरावली और विंध्याचल (द) उत्तरी सरकार तट और पूर्वी घाट   

सही जवाब-1.(ब) 2900 किमी, 2.(द) ये सभी, 3.(द) ब्रह्मपुत्र, 4.(द) बेतवा, 5.(ब)चूना, मिट्टी की अम्लीयता को घटाता है, 6.(द) गेहूं, 7.(स)तंबाकू, 8.(स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, 9.(द) कभी भी, 10.(अ)समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए,11.(स) वायु, 12.(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से, 13.(द) हरे पौधे, 14.(अ)एशिया, 15.(द) अंटार्कटिका, 16.(स) अफ्रीका,  17. (अ)प्रथम, 18.(स)पश्चिम बंगाल,19.(अ)खरीफ के मौसम में,  20.(अ)केवल एक रंग की, 21.(स) लेसर द्वारा, 22.(ब) एक्सरे मशीन का, 23.(अ) दो इकाई धन आवेश, 24.(स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में, 25.(अ) उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा, 26.(ब) सेवा क्षेत्र, 27.(स) अमेरिका, 28. (अ) नीलगिरि और अन्नामलाई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news