सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 8 सितंबर
08-Sep-2020 12:31 PM
हर दिन हॉट सीट 8 सितंबर

1. आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस क्षेत्र को प्रस्तावित किया गया है?
(अ) गुंटूर (ब) काकीनाडा (स) सिकंदराबाद (द) विजयवाड़ा
2. अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व  Bala Thampoe · का हाल ही में निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(अ) मानव अधिकारों के संरक्षण (ब) मजदूर नेता (स) आरटीआई कार्यकर्ता (द) ध्यानाकर्षक की सुरक्षा 
3. कौन सा संगठन वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट जारी करता है?
(अ) आईएमएफ विश्व (ब) विश्व आर्थिक मंच (स) विश्व बैंक (द) विश्व व्यापार संगठन
4. केंद्र सरकार द्वारा तस्लीमा नसरीन के वीजा को बढ़ा दिया गया है, वह किस क्षेत्र के साथ जुडी हुई है?
(अ) मानव अधिकारों के संरक्षण (ब)महिलाओं के अधिकार (स) शास्त्रीय गायक (द) लेखक 
5. भारत के 42 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) वी.वी. डागा (ब) एच. एल. दत्तु (स) आर. एस. लोढ़ा (द) गोपाल सुब्रमण्यम 
6. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल दक्षिण भारतीय नव पाषाण संस्कृति का दक्षिण फैलाव है?
(अ) टी. नरसीपुर (ब) संगनकल्लू (स) मास्की (द) हल्लूर
7. हल्लूर में घोड़े की एक हड्डी मिली है। यह साक्ष्य किस पुरातात्विक चरण से संबंधित है?
(अ) पुरापाषाण से (ब) मध्यपाषाण से (स) ताम्रपाषाण से (द) लौह युग से
8. निम्नलिखित ताम्रपाषाणयुगीन स्थलों में से किसमें एक ऐसा मृद्भाण्ड का टुकड़ा मिला है, जिस पर सैंधव लिपि के तीन अक्षर लिखे हुए हैं?
(अ) इनामगांव (ब) दैमाबाद (स) चंदोली (द) जोरवे
9. बाल विवाह की प्रथा आरंभ हुई?
(अ) मौर्य काल में (ब) कुषाण काल में (स) गुप्त काल में (द) हर्षवर्धन के काल में
10. सोने के सर्वाधिक सिक्के निम्नलिखित में से किस काल में जारी किए गए?
(अ) कुषाण काल में (ब) गुप्त काल में (स) मौर्य काल में (द) हिंद यवन काल में
11. गुप्तकालीन सिक्कों का अक्षय भंडार निम्नलिखित में से किस स्थान से मिला?
(अ) पाटलिपुत्र (ब) बयाना (स) भड़ौच (द) नालंदा
12. पृथ्वी के अक्ष का क्या आशय है?
(अ) पृथ्वी के अक्षांशों की माप (ब) उत्तरी व दक्षिणी धु्रव को जोडऩे वाल व्याप्त (स) उत्तरी धु्रव का झुकाव (द) दक्षिण धु्रव का आधार
13. पृथ्वी की सौर विकिरण परावर्तकता, जिसे श्विति (एल्बिडो) कहते हैं, निम्नलिखित में से किस एक में उच्चतम होती है?
(अ) सस्यभूमि (ब) वन क्षेत्र (स) बालू मरूस्थल (द) हिम क्षेत्र
14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) विषुवत रेखा से धु्रवों की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी में आंशिक रूप से वृद्धि होती है (ब) किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर से कोणीय दूरी को उस स्थान का अक्षांश कहा जाता है (स) विषुवत रेखा एक वृहत वृत्त है (द) सभी देशांतर रेखांए वृहत वृत्त हैं
15. जनसंख्या-वृद्धि का सर्वाधिक प्रतिशत जिस महाद्वीप के देशों में देखा गया है, वह है? 
(अ) अफ्रीका (ब) एशिया (स) लैटिन अमेरिका (द) ओशीनिया
16. विश्व का 90 प्रतिशत से अधिक जीवभार कहां है?
(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में (ब) अलवणजलीय आद्र्र भूमि में (स) उपरिमृदा में (द) महासागरों में
17. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीन लैण्ड के पश्चिम तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में 
18. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?  
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) विधानसभा के सदस्य (द) विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
19. अस्थायी विधानसभा (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष (द) निर्वाचन आयोग
20. विधानसभा अध्यक्ष को उसके पद की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राज्यपाल (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष (द) शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं
21. हमारे आयोजन के समाजवादी आदर्श का उद्देश्य परिलक्षित होता है?  
(अ) बंद अर्थव्यवस्था में (ब) मिश्रित अर्थव्यवस्था में (स) सार्वजनिक क्षेत्र में (द) खुली अर्थव्यवस्था में
22. किस योजना के दौरान संवृद्धि दर लक्ष्य से ज्यादा थी?
(अ) प्रथम (ब) पांचवीं (स) छठी (द) इनमें से कोई नहीं
23. राष्ट्रीय विकास परिषद् मुख्यत: संबद्ध है?
(अ) राज्य योजनाओं को लागू करने से (ब) भारत में मुख्य विकास योजनाओं के मूल्यांकन और अनुमोदन करने से (स) पंचवर्षीय योजनाअें के अनुमोदन करने से (द) सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को लागू करने से
24. जनगणना के अनुसार, केरल राज्य की साक्षरता दर कितनी है?
(अ) 92.91 प्रतिशत (ब) 93.91 प्रतिशत (स) 94.91 प्रतिशत (द) 95.91 प्रतिशत
25. जनगणना 2011 के अनुसार, किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है?
(अ) केरल (ब) मिजोरम (स) गोवा (द) महाराष्ट्र    
 

सही जवाब- 1.(द) विजयवाड़ा, 2.(ब) मजदूर नेता, 3.(ब) विश्व आर्थिक मंच, 4.(द)लेखक, 5.(ब) एच.एल. दत्तु, 6.(अ) टी.नरसीपुर, 7.(स)ताम्रपाषाण से, 8.(ब)दैमाबाद, 9.(स)गुप्त काल में, 10.(ब) गुप्त काल में, 11.(ब)बयाना, 12.(ब) उत्तरी व दक्षिणी धु्रव को जोडऩे वाल व्याप्त, 13.(द) हिम क्षेत्र, 14.(ब) किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर से कोणीय दूरी को उस स्थान का अक्षांश कहा जाता है, 15.(ब) एशिया, 16.(द) महासागरों में, 17.(अ) ग्रीन लैण्ड के पश्चिम तट में, 18.(स) विधानसभा के सदस्य, 19.(अ) राज्यपाल, 20.(अ) राज्यपाल, 21.(ब)मिश्रित अर्थव्यवस्था में, 22.(अ)प्रथम, 23.(स)पंचवर्षीय योजनाअें के अनुमोदन करने से, 24.(ब)93.91 प्रतिशत, 25.(अ)केरल। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news