सामान्य ज्ञान

कनाडा
09-Sep-2020 11:40 AM
 कनाडा

9 सितम्बर सन 1763 ईसवी को वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार कनाडा,  पेरिस समझौते के आधार पर फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ और औपचारिक रुप से इसे ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त हुआ किंतु फ्रांसीसी मूल के कनाडावासियों और कनाडा में रह रहे ब्रिटेन वासियों के बीच लम्बे समय तक विवाद जारी रहा। वर्ष 1867 ईसवी को कनाडा की स्वाधीनता के बावजूद यह देश राजनैतिक व्यवस्था की दृष्टि से ब्रिटेन का अनुयायी है।

कनाडा, उत्तरी अमरीका महाद्वीप का एक देश है। जो संयुक्त राज्य अमरीका से सटा उत्तर में है । इसका क्षेत्र फल 38 लाख 45 हजार 141 वर्गमील है। इस देश का विस्तार उत्तर में उत्तरी धु्रव तक है। पश्चिम और पूर्व में प्रशांत और अंध महासागर हैं।

1000 ई. के लगभग इसे नॉर्स जाति के लोगों ने खोज निकाला था। पूर्वी तट पर उनके छोटे-छोटे उपनिवेश बस गए। 15वीं शताब्दी में यूरोपीय मछुए इस प्रदेश के तट तक मछली मारने आया करते थे। इस देश के विस्तृत भूभाग का परिचय एशिया पहुंचने के लिये उत्तर पश्चिमी मार्ग की खोज के समय मिला। 16वीं शतब्दी में सेंट लारेंस नदी कीघदी की खोज कार्टियर नामक व्यक्ति ने की। तदनंतर यूरोपीय देशों के निवासी यहां बसने लगे। इनमें अधिकांश फ्रांस के थे । 1760 ई. में यह देश ग्रेट ब्रिटेन के हाथ में आया। 1791ई. में अपर कनाडा जो मुख्यत: अंग्रेजों का उपनिवेश था, फ्रांसीसियों के प्रदेश, लोअर केनाडा से पृथक कर दिया गया और बाद में ये दो स्वतंत्र प्रांत बने। 1812 ई. के युद्ध के बाद  फ्रांसीसी तथा अंग्रेजी दोनों देश ब्रिटेन के अंतर्गत आ गए, तथापि दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा और मनमुटाव बना ही रहा। 1867 ई. में डोमीनियन ऑव कनाडा की स्थापना हुई। इसके अंतर्गत ऑण्टेरियो, क्विवेक, ब्रिटिश कोलंबिया, तोवा स्कोशा, ब्रंजविक, प्रिंस एडवर्ड द्वीप तथा मैनिटोवा के प्रांत थे। धीरे-धीरे पूर्वी तट से देश के अंदर की ओर जनविस्तार होता गया ओर नवीन प्रदेशों में कृषि प्रारंभ हुई।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news