सामान्य ज्ञान

लेना नदी
15-Oct-2020 9:58 AM
लेना नदी

लेना नदी  उत्तरी एशिया के पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की 11वीं सबसे लम्बी नदी है। येनिसेय नदी और ओब नदी के साथ यह आर्कटिक सागर में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। इसकी पूरी लम्बाई 4 हजार 472 किमी है और यह पूरी तरह रूस के अन्दर बहने वाली सबसे लम्बी नदी है।
 लेना नदी मध्य साइबेरियाई पठार से दक्षिण में 1 हजार 640 मीटर की ऊंचाई पर बायकाल पर्वतों में शुरू होती है। इसका स्रोत स्थल मशहूर बायकाल झील से 7 किमी पश्चिम को है। अपने स्रोत से यह उत्तर-पूर्व को बहती है और इसमें किरेंगा नदी, वितिम नदी और ओल्योकोमा नदी विलय हो जाती हैं। याकुत्स्क के शहर के बाद यह पठार से उतारकर मैदानी इलाक़े में आ जाती है और उत्तर को बहती हैं जहां इसमें अल्दान नदी विलय हो जाती है। रास्ते में वेरख़ोयान्स्क पर्वतों के आ जाने की वजह से यह उत्तर-पश्चिम को रुख़ बदलती है और इसमें विल्युय नदी विलय हो जाती है। इसके बाद यह आर्कटिक महासागर की एक विभाग में (जिसका नाम लापतेव सागर है) बह जाती है। कुल मिलाकर लेना नदी का जलसम्भर इलाक़े का क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किमी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news