सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 10 नवंबर
10-Nov-2020 12:55 PM
हर दिन हॉट सीट 10 नवंबर

1. हाल ही में अमेरिका मे दुर्घटनाग्रस्त हुए पर्यटक अंतरिक्ष यान का क्या नाम है?
(अ) वॉयेजर (ब) मर्विन (स) स्पेसशिपटू (द) ड्रैगन -एक्स
2. इंजीनियरिंग विज्ञान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2014 से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) सीएनआर राव (ब) एस वेंकट मोहन (स) अविनाश चंद्र (द) डॉ. के. राधाकृष्णन
3. मन की बात क्या है?
(अ) नरेंद्र मोदी द्वारा कविता (ब)  बॉलीवुड फिल्म (स) ऑल इंडिया रेडियो पर नरेंद्र मोदी का भाषण (द) परिवार नियोजन के लिए नई योजना 
4. दक्षिणी गोलाद्र्ध में पवन में बाईं ओर विचलन का क्या कारण है?
(अ) तापमान (ब)चुंबकीय क्षेत्र (स) पृथ्वी का घूर्णन (द) दाब
5. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है?
(अ) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन (ब) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन (स)  उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन (द) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
6. अनुवंशिता के जनक कहे जाते हैं?
(अ) लैमार्क (ब) डार्विन (स) मेण्डल (द) खुराना
7. सर्वप्रथम प्रयोगशाला में जीन का संश्लेषण करने वाले वैज्ञानिक कौन हैं?
(अ) मेण्डल (ब) डार्विन (स) वाटसन (द) खुराना
8. जैव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया?
(अ) न्यूटन (ब) आइंस्टीन (स) डार्विन (द) लैमार्क
9. डियागो गार्सिया द्वीप किस महासागर में स्थित है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
10. विनियोग विधेयक के विषय में संविधान के किस अनुच्छेद में व्यवस्था दी गई है?
(अ)113 (ब) 115 (स) 114 (द)116 
11. अनुपूरक, अतिरिक्त या अधिक अनुदान के संबंध में वर्णन है?
(अ) अनुच्छेद 115 में (ब)अनुच्छेद 116 में (स)अनुच्छेद 117 में (द)अनुच्छेद 118 में  
12. वायु प्रदूषकों का विश्वसनीय संकेतक कौन सा है?
(अ) फर्न तथा साइकस (ब) हरे शैवाल तथा लिवरवर्ट (स) लाइकेन्स तथा मॉस (द) नीम तथा समुद्र सोख  
13. कांग्रेस में युवा वर्ग को सदैव से ही उचित महत्व दिया जता रहा, बताइए निम्न में से किसे कांग्रेस का सबसे युवा अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) गोपालकृष्ण गोखले (स) अबुल कलाम आजाद (द) श्रीनिवास अयंगर
14. कांग्रेस से पृथक समाजवादी पार्टी की स्थापना किसने की थी?
(अ) डॉ. राममनोहर लोहिया (ब) जयप्रकाश नारायण (स) आचार्य कृपलानी (द) आचार्य नरेंद्र देव 
15. न्यूटन का शीतलन नियम लागू तभी होता है, जब?
(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो (ब) ताप में अंतर बहुत ज्यादा हो (स) ताप के अंतर पर निर्भर नहीं करता है (द) इनमें से कोई नहीं
16. थर्मस फ्लास्क की आंतरिक दीवारें चमकीली होती हैं?
(अ) संवहन द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (स) चालन द्वारा होने वाली ऊष्मा (द) इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
18. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
19. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया 
20. संविधान का अनुच्छेद 114 किस से संबंधित है
(अ)वार्षिक वित्तीय विवरण(ब)संसद में प्राक्कलनों के संबंध में प्रक्रिया(स)अनुपूरक, अतिरिक्त या अधिक अनुदान(द)इनमें से कोई नहीं
21. वित्तीय विषयों के संबंध में प्रक्रिया का वर्णन संविधान के अनुच्छेद 112 से कहां तक है?
(अ)119 (ब) 117 (स) 125 (द)123  
22. गन्ने में लाल सडऩ रोग उत्पन्न होता है?
(अ) जीवाणुओं द्वारा (ब) विषाणुओं द्वारा (स) कवकों द्वारा (द) निमेटोड द्वारा
23. खुजली का रोग स्केबीज का कारण कौन सा है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स) सूक्ष्म कीट (द) प्रोटोजोआ 
24. भारत की राज्यसभा है एक?
(अ)स्थायी सदन (ब)अस्थायी सदन (स) वह सदन, जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होता है(द)वह सदन, जिसका कोई प्रवक्ता नहीं होता है
25. राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश कितने समय के बाद स्वत: समाप्त हो जाता है?
(अ) 6 सप्ताह (ब) 7 सप्ताह (स)  8 सप्ताह (द) 9 सप्ताह
26. राज्य सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है?
(अ) राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा (ब) राज्यपाल की सिफारिश पर प्रधानमंत्री द्वारा (स) राज्यपाल की सिफारिश पर गृहमंत्री द्वारा (द) भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 
27. संवेदना का चालन शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में किसके द्वारा होता है?
(अ) पेशीय ऊतक (ब) एपिथीलियमी ऊतक (स) संयोजी ऊतक (द) तंत्रिका ऊतक 

सही जवाब- 1.(स) स्पेसशिपटू, 2.(स) ऑल इंडिया रेडियो पर नरेंद्र मोदी का भाषण, 3.(ब) एस वेंकट मोहन, 4.(स) पृथ्वी का घूर्णन, 5.(स)उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन, 6.(स) मेण्डल, 7.(द) खुराना, 8.(द) लैमार्क, 9.(स) हिंद महासागर, 10.(स) 114, 11.(अ)अनुच्छेद 115 में, 12.(स) लाइकेन्स तथा मॉस, 13.(स) अबुल कलाम आजाद, 14.(द) आचार्य नरेंद्र देव, 15.(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो, 16.(ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए, 17.(अ) एशिया, 18.(द) अंटार्कटिका, 19.(स) अफ्रीका, 20.(द) इनमें से कोई नहीं, 21.(ब) 117, 22.(स) कवकों द्वारा, 23.(ब) कवक, 24.(अ) स्थायी सदन, 25.(अ)6 सप्ताह, 26.(अ) राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा, 27.(द) तंत्रिका ऊतक।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news