सामान्य ज्ञान

कबिट
26-Feb-2021 1:17 PM
कबिट

कबिट(Limonia acidissima L) लीमोन्या आकीदीस्सीमा  एक फल है जो बेल जैसा होता है। इसे  कपित्थ या कठबेल भी कहते हैं। आयुर्वेद में कबीट को पेट रोगों का विशेषज्ञ माना गया है। इसका जहां शरबत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, वहीं चटनी भी खूब पसंद की जाती है। भारत में कबिट दक्षिण भारत से लेकर ठेठ उत्तर क्षेत्र में पाया जाता है। इसके अलावा यह बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जावा, मलेशिया आदि में भी पाया जाता है।
मोटे तौर पर कबिट को दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता है। पहले वर्ग में छोटे आकार के कबिट फल होते हैं जो स्वाद में बहुत खट्टे होते हैं साथ ही गले पर भी असर करते हैं। दूसरे वर्ग में वह कबिट है जो आकार में बड़ा होता है। इसका गूदा खट्टापन लिए मीठा होता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news