सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 5 मई
05-May-2021 12:28 PM
हर दिन हॉट सीट 5 मई

1. छपेली लोकनृत्य का संबंध किस राज्य से है  ?
(अ) अरुणाचल प्रदेश(ब) आंध्रप्रदेश (स) हिमाचल प्रदेश (द) उत्तरप्रदेश
2. तमाशा संगीत नाटक का प्रसिद्ध लोक स्वरूप है और यह किस राज्य से संबंधित है?
(अ) उत्तरप्रदेश से (ब) पंजाब से (स) महाराष्ट्र से (द) बिहार से
3. लोकनृत्य राहुला का संबंध उत्तरप्रदेश के निम्न में से किस एक विशेष क्षेत्र से है?
(अ) पूर्वी क्षेत्र से (ब) पश्चिमी क्षेत्र से (स) मध्य क्षेत्र से (द) बुंदेलखंड क्षेत्र से
4. यहूदियों का पवित्र धार्मिक ग्रंथ कौन सा है?
(अ) कुरान (ब) हदीस (स) जेंदावेस्ता (द) तोराह
5. तोराह किस धार्मिक सम्प्रदाय की पवित्र पुस्तक है?
(अ) रस्तफरियनों की (ब) बौद्धों की (स) यहूदियों की (द) जेस्विट्स की
6. एशिया का सबसे बड़ा मेला कौन सा है?
(अ) पावापुरी का मेला (ब) वैशाली का मेला (स) बोधगया का मेला (द) हरिहर क्षेत्र का मेला
7. प्रसिद्ध आदिवासी मेला बेनेश्वर किस जिले में आयोजित होता है?
(अ) बांसवाड़ा (ब) डूंगरपुर (स) उदयपुर (द) बूंदी
8. बेलूर और हेलविड में निर्मित मंदिर कब के हैं?
(अ) 8वीं शताब्दी (ब) 12 वीं शताब्दी (स) 13 वीं शताब्दी (द) 16 वीं शताब्दी
9. एलोरा के कैलाश मंदिर के निर्माण में किस वंश के शासक ने पत्थरों की कटाई कराकर बनाया?
(अ) चोल (ब) चालुक्य (स) पल्लव (द) राष्ट्रकूट
10. डलहौजी पर्वतीय सैरगाह अवस्थित है?
(अ) उत्तरप्रदेश में (ब) उत्तराखंड में (स) हिमाचल प्रदेश में (द) जम्मू-कश्मीर में
11. पटना स्थित पत्थर की मस्जिद के निर्माणकर्ता है?
(अ) शेरशाह सूरी (ब) परवेज शाह (स) इब्राहिम शाह (द) दौलत खान
12. कोलकाता स्थित विक्टोरिया महल का निर्माण कराया?
(अ) लॉर्ड कर्जन ने (ब) लॉर्ड डलहौजी ने (स) लॉर्ड कैनिंग ने (द) लॉर्ड एल्गिन ने
13. कैण्डेला निम्न में से किसका मात्रक है?
(अ) ज्योति फ्लक्स (ब) ज्योति प्रभाव (स) ज्योति दाब (द) ज्योति तीव्रता
14. भाप से हाथ अधिक जलता है, अपेक्षाकृत उबलते जल से क्योंकि?
(अ) भाप में गुप्त ऊष्मा होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाती है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता होती है (द) भाप हल्की होती है
15.  गर्म करने से विस्तारण-
(अ) केवल ठोस पदार्थ में होता है (ब) पदार्थ का भार बढ़ा होता है (स) पदार्थ का घनत्व घटा देता है (द) सभी द्रव्यों और ठोस पदार्थों में समान दर से होता है
16. चंद्रमा पर धरातल से दूर विस्फोट सुनाई नहीं पड़ता है?
(अ) वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण (ब) चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण कम होने के कारण (स) ध्वनि तरंगों की तीव्रता कम होने के कारण (द) इनमें से कोई नहीं 
17. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर प्रति सेकंड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दुगुना कर दिया जाए तो ध्वनि की चाल होगी?
(अ) 664 मीटर प्रति सेकंड (ब) 332 मीटर प्रति सेकंड (स) 166 मीटर प्रति सेकंड (द) 100 मीटर मीटर प्रति सेकंड
18. दीपवंश निम्न भाषा में से किस भाषा में लिखा गया था?
(अ) संस्कृत (ब) पाली (स) प्राकृत (द) इनमें से कोई नहीं
19. वासवदत्ता का रचयिता था?
(अ) वाण (ब) दंडिन (स) सुबंधु (द) कालिदास
20. अमरकोश के लेखक अमरसिंह निम्न में से किस शासक के दरबार से जुड़े थे?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त (स) स्कंदगुप्त (द) चंद्रगुप्त द्वितीय
21. अजंता व एलोरा की गुफाएं किस नगर के पास स्थित हैं?
(अ) पूर्ण (ब) नासिक (स) अहमदाबाद (द) औरंगाबाद
22. किसने कहा- मध्य रात्रि के प्रहर में जब दुनिया सोयी होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता में जागृत होगा?      
(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) लॉर्ड माउंट बेटन (स) तिलक (द) इनमें से कोई नहीं
23. जी.आई. एफ. का आशय है?
(अ) जिओग्राफिकल इमेज फॉरमेट (ब) ग्लोबल इमेज फॉरमेट (स) ग्राफिकल इंटरचेंज फॉरमेट (द) इनमें से कोई नहीं
24. गूगल क्या है?
(अ)ऑपरेटिंग सिस्टम (ब) ब्राउजर (स) वायरस (द) सर्च इंजन
25. किसी परमाणु के परमाणु द्रव्यमान और द्रव्यमान संख्या के अंतर को क्या कहते हैं?
(अ) परमाणु क्रमांक (ब) परमाणु संख्या (स) प्रोटॉन की संख्या (द) इलेक्ट्रॉन की संख्या
26. सहसंयोजक यौगिकों के द्रवणांक तथा क्वथनांक निम्न होते हैं, क्योंकि?
(अ) ये कम क्रियाशील होते हैं (ब) जल में इनका आयनन नहीं होता है (स) ये प्राय: जल में अविलेय होते हैं (द) इनमें अंतराण्विक बल कमजोर होता है
27. एक अच्छे ईधन के लिए आवश्यक शर्तें क्या हैं?
(अ) उसका उष्मीय मान उच्च होना चाहिए (ब) उसे आसानी से दहनशील होना चाहिए (स) उसका ज्वलन ताप उपयुक्त होना चाहिए (द) इनमें से सभी
28. साधारण अग्निशमन यंत्र में कार्बन डाइऑक्साइड निम्नलिखित के प्रतिक्रिया से उत्पन्न होता है?
(अ) चूना पत्थर एवं तनु गंधकाम्ल (ब) संगमरमर एवं तनु नमक का अम्ल (स) सोडियम बाइकार्बोनेट एवं तनु गंधकाम्ल (द) सोडियम कार्बोनेट एवं तनु नमक का अम्ल 
29. डायनेमो का अर्थ क्या है? 
(अ) मैकेनिकल ऊर्जा को इलेक्ट्रिकल ऊर्जा में परिवर्तित करना (ब) इलेक्ट्रिकल ऊर्जा को मैकेनिकल ऊर्जा में परिवर्तित करना (स) उच्च विभव उत्पन्न करने वाला यंत्र (द) निम्न विभव उत्पन्न करने वाले यंत्र  

सही जवाब- 1.(स) हिमाचल प्रदेश, 2.(स) महाराष्ट्र से, 3.(द) बुंदेलखंड क्षेत्र से, 4.(द) तोराह, 5.(स) यहूदियों की, 6.(द) हरिहर क्षेत्र का मेला, 7.(ब) डूंगरपुर, 8.(ब) 12 वीं शताब्दी, 9.(द) राष्ट्रकूट, 10.(स) हिमाचल प्रदेश में, 11.(ब) परवेज शाह, 12.(अ) लॉर्ड कर्जन ने, 13.(द) ज्योति तीव्रता, 14.(अ) भाप में गुप्त ऊष्मा होती है, 15.(स) पदार्थ का घनत्व घटा देता है, 16.(अ) वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण, 17.(ब)332 मीटर प्रति सेकंड, 18.(ब) पाली, 19.(स) सुबंधु, 20.(द) चंद्रगुप्त द्वितीय, 21.(द) औरंगाबाद, 22.(अ) जवाहरलाल नेहरू, 23.(द) इनमें से कोई नहीं, 24.(द) सर्च इंजन, 25.(स) प्रोटॉन की संख्या, 26.(द) इनमें अंतराण्विक बल कमजोर होता है, 27. (द) इनमें से सभी, 28.(स) सोडियम बाइकार्बोनेट एवं तनु गंधकाम्ल, 29.(अ) मैकेनिकल ऊर्जा को इलेक्ट्रिकल ऊर्जा में परिवर्तित करना ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news