महासमुन्द

मछली पकडऩे गया बुजुुर्ग वापस नहीं लौटा, तलाश जारी
05-Aug-2021 4:45 PM
मछली पकडऩे गया बुजुुर्ग वापस नहीं लौटा, तलाश जारी

महासमुंद, 5 अगस्त। सरायपाली के ग्राम जलगढ़ में एक वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है, लेकिन वृद्ध का शव भी अभी तक नहीं मिला है। सूचना पर पुलिस ने महासमुंद से गोताखोरों को बुलाया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है। कल शाम होने के कारण गोताखोरों ने खोजबीन नहीं की। आज सुबह फिर से तालाब में वृद्ध के शव को खोजा जा रहा है।  सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि ग्राम जलगढ़ निवासी इंद्रजीत भोई पिता चन्द्रमणि भोई 68 मछली मारने के लिए तालाब गया था। वह घर नहीं आया है। इसलिए परिजनों को शंका है कि तालाब में वह डूब गया होगा। परिजनों की शंका पर गोताखोर महासमुंद से बुलाए गए हैं। शाम होने के कारण आज सुबह तालाब में शव को ढूढने का क्रम शुरू हु्आ है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news