धमतरी

यादव समाज के अध्यक्ष बने दीनदयाल
29-Oct-2021 4:22 PM
यादव समाज के अध्यक्ष बने दीनदयाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 अक्टूबर।
सिहावा क्षेत्र कोसरिया यादव समाज के दो दिवसीय महासभा सम्मेलन महामाया फरसिया पर स्थित यादव भवन में गत दिनों सम्पन्न हुआ।
पंचवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नये पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभापति के रूप में नंद कुमार यादव द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया, जिसमें सर्वसम्मत्ति से दीनदयाल यादव नगरी को अध्यक्ष चुना गया। वही उपाध्यक्ष राम यादव पोडा गांव, सचिव चन्द्रभान यादव उमरगांव, सह सचिव द्वय दुब्बन यादव सेमरा, मनोज यादव घुटकेल कोषाध्यक्ष, दिनेश यादव मल्लहारी, संगठन मंत्री बंशी यादव सारंगपुरी, संरक्षक बलदाऊ यादव सांकरा, मुख्य सलाहकार नंद कुमार यादव नगरी, कमल नारायण यादव फरसिया, पवन यादव अमाली, बुधियार यादव नगरी, बेनीराम यादव फरसिया बनाए गए। वही युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भक्त प्रहलाद यादव, उपाध्यक्ष बिशेष यादव, नगरी महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संवली बाई यादव अमाली उपाध्यक्ष, राधा बाई यादव सिहावा बनाए गए।

निवर्तमान पदाधिकारियों को साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वही नये पदाधिकारियों को मन्नू लाल यादव जनपद सदस्य सभापति नगरी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी ने बिना किसी भेद भाव के सम भाव लेकर सामाजिक रीति व नीति के तहत निष्पक्ष न्याय संगत कार्य करने की शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष चिन्ता राम यादव ने कहा कि आप सबके सहयोग से मुझे पांच वर्ष समाज के अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर मिला और आप सबके सहयोग से समाज संगठित हुआ है और आगे भी मै समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीनदयाल यादव ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन मे समाज के संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर जोर दिए और वर्तमान स्थिति परिस्थिति को समझते हुए समाजिक गतिविधि को आगे बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि यादव समाज की अपनी एक अलग पहचान है जिसे हमे बनाए रखना है। वर्तमान समय में युवा पीढी नशे गिरफ्त मे फसते जा रहे है जिस पर हमे ध्यान देना होगा और  यादवों की पारंपरिक व्यवसाय  को अपना कर दुध दही मही लोगों तक पहुंचाना होगा।

जिसके लिए हम सबको गाय, बकरी का पालन करना होगा। सम्मेलन में सिहावा क्षेत्र के कोसरिया यादव बन्धुओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही। वही समाजिक आय व्यय के साथ समाजिक रीति और नीति पर चर्चा परिचर्चा हुई तथा कई न्याय संगत निर्णय लिए गये अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता व अखण्डता पर जोर दिए तथा हवन पूजन कर अपने ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की गगन चुम्बी जयकारा के साथ सम्मेलन का समापन किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news