धमतरी

बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार-मरकाम
18-Nov-2021 6:15 PM
बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार-मरकाम

कुरुद क्षेत्र में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 नवंबर।
बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई, जो ग्राम दहदहा, भरदा होते हुए कुरुद पहुंची, जिसमें जिले भर के कांग्रेसी शरीक हुए।

सर्वप्रथम कुरुद साँधा चौक में कांग्रेसजनो द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्राम भरदा आयोजित  प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री मरकाम ने मंहगाई, बेरोजगारी, खराब अर्थ व्यवस्था, एवं देश में नफरत फैलाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

दहदहा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने पदयात्रा के उद्देश्य बताते हुए केंद्र सरकार की नाकामियों व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का वर्णन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर ने भी अपनी बात रखते हुए  केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया। मंच संचालन इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक व आभार-प्रदर्शन ब्लाक कांगेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।

रैली के कुरुद आगमन पर पुराना बाजार चौक में सभा को प्रदेश अध्यक्ष मरकाम व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने संबोधित किया। पश्चात सभी कांग्रेस भवन पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। वहां से पदयात्रा पुन: मुख्य मार्ग से सरोजनी चौक, कारगिल चौक होते हुए सूर्य नमस्कार चौक पहुंची जहां पीसीसी अध्यक्ष को धान से तौला गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने वार्ड नम्बर एक मे होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का ही पार्षद  बनाने कार्यकर्ताओ को पूरा जोर लगाने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, राजकुमारी दीवान, पीयूष कोसरे, नीशु चन्द्राकर,  विजय देवांगन, विक्रांत पवार, गौरीशंकर पांडेय, प्रहलाद चन्द्राकर, बसंत साहू, रमेशर साहू, तारणी चन्द्राकर, सुमन साहू, गोविंद साहू, तोषण साहू, शारदा साहू, भरत नाहर, नीलम चन्द्राकर, जानसिंग यादव, देवेन्द्र चन्द्राकर, प्रमोद साहू, बिसाखा साहू, कृष्ण मरकाम, योगेश चन्द्राकर राजू साहू, भानुप्रताप बैस, जगतपाल साहू, संध्या कश्यप, मुकेश कोसरे, आकाश गोलछा, चन्द्रहास साहू, हरेंद्र साहू, धनेश्वरी साहू, मिलन साहू, देवव्रत साहू,  डुमेश साहू, रोशन जांगड़े,  होमेन्द्र साहू, नरेंद्र सोनवानी, बसन्त साहू, मनोज अग्रवाल, रामचंद्र रतलानी, रूपेश निर्मलकर, तारेंद्र साहू, भारतभूषण साहू, रोशन चंद्राकर, योगेश साहू, महिम शुक्ला, योगेश साहू, पप्पू राजपूत, चंद्रप्रकाश देवांगन, लव चंद्राकर, जितेन्द्र जोशी, नेतराम साहू, उत्तम साहू, अशोक साहू, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, गोविंदा, उमेश कण्डरा, मुकेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news