धमतरी

जिले में 7 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने का कांग्रेस ने किया स्वागत
28-Nov-2021 7:19 PM
जिले में 7 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने का कांग्रेस ने किया स्वागत

नगरी, 28 नवंबर। जिले में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में धमतरी पहुंचे नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष, सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने धमतरी जिले में किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग की थी कि कुछ स्थानों में नया धान उपार्जन केंद्र खोल दिया जाए, तो किसानों की परेशानी कम हो जाएगी। नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष ने तत्काल खाद्य मंत्री से चर्चा की जिसके बाद खाद्य मंत्री ने धमतरी जिले में सात नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की घोषणा की।
 
विकासखंड नगरी के तहत सियारीनाला, दुगरी, धमतरी विकासखंड में पोटियाडीह झुरानवागाव,लीवर, कुरुद में पचपेड़ी, मगरलोड में मुलगाव में धान उपार्जन केंद्र खोलने की घोषणा की गई। जिससे किसानों को अब परेशानियां उठानी नहीं पड़ेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने जिले में सात नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को काफी सुविधा होगी और उन्हें धान बेचने दूर नहीं जाना पड़ेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news