धमतरी

कर्णेश्वर ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से
06-Dec-2021 5:52 PM
कर्णेश्वर ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से

नगरी, 6 दिसंबर। कर्णेश्वर ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार  को सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर कर्णेश्वर  के व्यापक विकास के लिये विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने फरवरी महीने में होने वाले मांघी पूर्णिमा मेला महोत्सव में पुन: कर्णेश्वर आने का निमंत्रण भी दिया।

ट्रस्टियों ने कर्णेश्वर के विकास पर चर्चा करते हुए देऊर पारा सिहावा मेन रोड से मन्दिर तक प्रधानमंत्री सडक़ मार्ग से जोडऩे ,मन्दिर परिसर में सौर ऊर्जा आदि मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, रवि दुबे,कमलेश मिश्रा, सचिन भंसाली,रुद्रप्रताप नाग,नागेन्द्र शुक्ला,निकेश ठाकुर, योगेश साहू, भरत निर्मलकर, छबि ठाकुर शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news