धमतरी

कांग्रेसियों ने लिया गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
28-Dec-2021 5:28 PM
कांग्रेसियों ने लिया गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 28 दिसंबर। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 137 वा स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने गाँधी प्रतिमा स्थल भखारा में महात्मा गांधी जी की पूजा अर्चना कर राष्ट्रगान गाण गाकर मनाया।

यह संकल्प लिया कि महात्मा गांधी जी के बताए रास्तो पर चलकर देश की एकता अखंडता की रक्षा कांग्रेस पार्टी हमेशा करती आई है और करती रहेगी। इस अवसर पर समस्त देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने कहा कि भारत की आजादी के पहले स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए पूरे भारत वर्ष ने कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आजादी का बिगुल फूंका और महात्मा गांधी जी के सिंद्धान्तों और अहिंसा परमो धर्म के विचारों को आत्मसात कर आजादी की लड़ाई में सफलता प्राप्त की और आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में पुन: कांग्रेस पार्टी ने की एकता, अखंडता, उन्नति प्रगति के लिए कार्य किया। जिसमें कई नेताओं ने अपना बलिदान दिया कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की सेवा की है और करती रहेगी।

ब्लाक युवा कांग्रेस भखारा के अध्यक्ष राजू साहू ने कांग्रेस पार्टी के देश के प्रति समर्पण और देश प्रेम की बात कहते हुए कहा कि यही वो कांग्रेस पार्टी है जिसने अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी को अपना खून और बलिदान देकर आजाद किया और आजाद भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयास किया। इसी का परिणाम है कि आज भारत 70 वर्षो में शिक्षा, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल, अंतरिक्ष विज्ञान जैसे कई उपलब्धियों को अपने मे समाहित किया है लेकिन आज भी इस देश में कुंठित मानसिकता के लोग हैं जो देश को फिर से गुलामी की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं और महात्मा गांधी जी के विचारों को गलत ठहराने का असफल प्रयास करते भारत महात्मा गांधी जी के विचारों का भारत रहा है और हमेशा रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू, पूर्व नपाध्यक्ष विनोद साहू, प्रभारी महामंत्री होमेन्द्र साहू पार्षद संतोषी निषाद, पूर्व पार्षद द्वय  सोमनाथ साहू, प्रवीण कोसरे, बिट्टू गौर,मछुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेवक राम तारक, एल्डर मेंन रवि महेश्वरी नगर अध्यक्ष युंका नितेश मानिकपुरी,नरेंद्र सोनवानी, वीरेंद्र साहू, महेंद्र यादव, रूपचंद साहू, लोकेंद्र साहू, मनोज साहू, विनायक साहू, विकास सिन्हा,अमित साहू, लोकेश्वर साहू उत्तम सिन्हा,कुलेश्वर साहू, हेमलाल चौरे, रुपेंद्र साहू, लेखराम यादव ,द्वारिका प्रधान,सहित कांग्रेस जन शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news