धमतरी

मेरिट सूची में धमतरी के 5 ने मारी बाजी, 10वीं के 3 और 12वीं के 2
15-May-2022 3:20 PM
मेरिट सूची में धमतरी के 5 ने मारी बाजी, 10वीं के 3 और 12वीं के 2

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 15 मई।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शनिवार को हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें जिले में दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है। 10वीं का परीक्षा परिणाम 69.60 और 12वीं का 76.11 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल में तीन और हायर सेकेंडरी परीक्षा में टॉप टेन में 2 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाकर धमतरी जिले का मान बढ़ाया है।

जिला शिक्षा कार्यालय के मुताबिक 10वीं के 3 विद्यार्थी में धमतरी के अजीम प्रेमजी हाईस्कूल शंकरदाह के छात्र विवेक देवांगन ने 5वां, शासकीय हाईस्कूल तर्रागोंदी कुरूद के वोकेश कुमार ने 8वां और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी मगरलोड के छात्र भूपेश गजेन्द्र ने 9वां स्थान प्राप्त किया। धमतरी स्थित मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं छात्रा श्रिया पांडे ने 6वां और इसी स्कूल के छात्र खुशांक कुमार ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया।

रिजल्ट के आंकड़ों पर एक नजर
कक्षा 10वीं- पंजीकृत 11991 में से 11588 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 11586 का रिजल्ट घोषित हुआ। इनमें 5581 बालक, 6005 बालिका शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में 3895 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें बालिका 1409 और बालक 2486,  द्वितीय श्रेणी में 3517 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, इनमें बालक 1604 और बालिका 1913 तथा तृतीय श्रेणी में 652 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 403 बालक और 249 बालिका शामिल हैं। 10वीं में 8064 (69.60 प्रतिशत) विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 3416 (61.20 प्रतिशत) बालक और 4648 (77.40 प्रतिशत) बालिका शामिल हैं। 673 विद्यार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है, इनमें 321 बालक और 352 बालिका शामिल हैं।  

कक्षा 12वीं- पंजीकृत 9770 में से 9755 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 9651 का परीक्षा घोषित हुआ। इनमें 4113 बालक, 5538 बालिका हैं। 12वीं में 3155 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, इनमें 1177 बालक, 1978 बालिका शामिल हैं। द्वितीय श्रेणी में 3866 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, इनमें 1688 बालक, 2178 बालिका और तृतीय श्रेणी में 324 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 197 बालक और 127 बालिका हैं। परीक्षा में 7346 (76.11प्रतिशत) विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 3063 (74.47 प्रतिशत) बालक और 4283 (77.33 प्रतिशत) बालिका हैं। 1490 विद्यार्थियों को पूरक की पात्रता मिली, जिनमें से 615 बालक और 875 बालिका हैं।

जानिए, 10वीं और 12वीं में जिले के नतीजे
साल-     10वीं प्रतिशत-     12वीं प्रतिशत
2015-     66.73-     81.88
2016-    61.82-     85.89
2017-     67.05-     77.47
2018-     70.00-     79.29
2019-     70.46-     85.32
2020-     72.64-     84.48
2022-     69.60-     76.11

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news