धमतरी

कृषि उपज मंडी समिति नगरी के हरिशचन्द्र अध्यक्ष एवं महेन्द्र उपाध्यक्ष
02-Jul-2022 3:40 PM
कृषि उपज मंडी समिति नगरी के हरिशचन्द्र अध्यक्ष एवं महेन्द्र उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 जुलाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृषि उपज मंडियों को किसानों के हितों के संरक्षण के लिए ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भार साधक समितियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।इससे कृषि उपज मंडियों के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी। किसानों के हित में नवनियुक्त भार साधक समितियां तेजी से प्रभावी निर्णय ले सकेंगी।

इसी तारतम्य में कृषि उपज मंडी समिति नगरी में भार साधक समिति में नियुक्ति की गई है जिसमें अध्यक्ष हरिशचन्द्र साहू, उपाध्यक्ष महेन्द्र धेनुसेवक, सदस्य राजेन्द्र सोनी, हेमलता प्रजापति, छेदप्रकाश कौशिक, पवन साहू, सुरूज लाल कुंजाम शामिल है।
जिसको को लेकर कृषि उपज मंडी समिति नगरी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के प्रति आभार जताया है।

कृषि उपज मंडी समिति नगरी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक द्वय अम्बिका मरकाम, अशोक सोम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, पीसीसी सचिव शोभी राम नेताम, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक अध्यक्ष गण भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, डिहू राम साहू, अखिलेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि गण रूद्रप्रताप नाग,अख्तर खान, नारद ध्रुव, सुरेन्द्र धनंजय,वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल जब्बार खान, राम भरोसे साहू, दउवा लाल देवांगन, श्याम सुन्दर सिन्हा,अमृत लाल नाग,करण चन्द्राकार,राजेश साहू,उत्तम गोलछा, आलोक जाधव, कैलाश जैन सहित सिहावा विधानसभा के कांग्रेस जनों ने बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news