धमतरी

रातभर बारिश, खतरे के निशान पर गंगरेल, खोले गए 4 गेट, आवक 10 हजार क्यूसेक
09-Aug-2022 3:05 PM
रातभर बारिश, खतरे के निशान पर गंगरेल, खोले गए 4 गेट, आवक 10 हजार क्यूसेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  9 अगस्त।
धमतरी सहित कैचमेंट एरिया कांकेर जिले में रातभर रूक-रूककर बारिश हुई। इस वजह से गंगरेल बांध में पानी की आवक बढऩे से एक बार फिर खतरे के निशान पर है। कैचमेंट एरिया से पानी की आवक तेज हो गई है। ऐसे में बांध के 4 गेट खोकर 7 हजार क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के लिए छोड़ा जा रहा है। बांध में सुबह 10 बजे की स्थिति में 10 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। नगरी ब्लॉक के कई पुल- पुलिया व रपटा उफान पर है।

जिले के प्रमुख गंगरेल बांध में पहले से ही 30 टीएमसी जलभराव है। ऐसे में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से कैचमेंट एरिया से गंगरेल बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। बांध का लेवल खतरे के निशान पर है, ऐसे में गंगरेल बांध के 4 गेट क खोले गए हैं।

सडक़ों पर भरा घुटनेभर पानी
जिले में बीते 24 घंटे से तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित है। लोग घरों में दुबके हैं। सडक़ों और गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बारिश से एक बार फिर शहर और गांव की गलियां में घुटने भर पानी भर गया है। पानी ऐसा ही रहा तो अंचल में फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। भू-अभिलेख शाखा के मुताबिक 24 घंटे में 58.1 मिमी औसत बारिश हुई है।

किसानों के खिले चेहरे
इस साल सावन महीने की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद हफ्तेभर तेज धूप और उमस के मौसम बनने से किसानों के खेत सूखने से धान के पौधे मुरझाने लगे थे। मानसून पर आधारित होकर खेती किसानी करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में किसानों को बारिश होने का इंतजार था। सावन माह के विदाई के समय हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब खरीफ खेती किसानी में तेजी आएगी।

24 घंटे में हुई 2 इंच बारिश
तहसील-     बारिश
धमतरी-     75.9 मिमी
कुरूद-     36.4 मिमी
मगरलोड-     71.6 मिमी
नगरी-     70.0 मिमी
भखारा-     41.5 मिमी
कुकरेल-     53.0 मिमी  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news