धमतरी

दुगली के जंगल में तीर मारकर हिरण का शिकार
24-Sep-2022 5:03 PM
दुगली के जंगल में तीर मारकर हिरण का शिकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 24 सितंबर।
दुगली परिक्षेत्र में एक मादा हिरण को शिकारियों ने तीर मार दिया। इसके बाद शिकारी उसे ले जा नहीं पाया। घायल हिरण भागकर मुख्य सडक़ पर आकर गिर गया।
वनांचल क्षेत्र में जंगल में आए दिन जंगली जानवरों के शिकार के मामला सामने आ रहे हंै। वन विभाग की ओर से जंगलों की कड़ी सुरक्षा की बात कही जाती है, लेकिन जंगल में अगर वन विभाग द्वारा तीर धनुष से लैस जंगल में भ्रमण करने वालों पर कोई लगाम नहीं है।

 शिकार का एक ऐसा ही मामला दुगली परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 335 में देखने को मिला है। यहां खुलेआम दिन दहाड़े शिकारियों ने एक मादा हिरण का शिकार किया है। तीर लगने के बाद हिरण अपनी जान बचाने भागा, जिसके पीछे शिकारियों का कुत्ता भी लग गया। इस बीच कुत्ते की आवाज सुनकर वन चौकीदारी अलर्ट हो गया। उन्होंने देखा हिरण सडक़ किनारे गिर गया। उसके गले में तीर लगा था। चौकीदार ने इसकी सूचना रेंजर को दे दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news