महासमुन्द

बेमचा में विखं स्तरीय मानसगान स्पर्धा: रेशमी बालिका मानस परिवार बिरकोनी प्रथम
16-Jan-2023 3:28 PM
बेमचा में विखं स्तरीय मानसगान स्पर्धा: रेशमी बालिका मानस परिवार बिरकोनी प्रथम

सेक्टर स्तरीय पर कराए गए प्रथम स्थान प्राप्त मंडलियों को आमंत्रित थे

प्रथम स्थान प्राप्त मंडली बिरकोनी जिला स्तर के लिए चयनित  

महासमुंद,16 जनवरी। समीपस्थ ग्राम पंचायत बेमचा में शासन के आदेशानुसार विकासखंड स्तरीय मानस गान स्पर्धा का आयोजन महासमुंद जनपद पंचायतद्वारा आयोजित किया गया। खंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में सेक्टर स्तरीय पर कराए गए प्रथम स्थान प्राप्त मंडलियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर की उपस्थिति में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित चंद्राकर, हरीश चंद्र ध्रुव, सरपंच बेमचा देवेंद्र चंद्राकर, उपसरपंच एवं समस्त पंच बेमचा उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि राम नाम की महिमा अपरंपार है।  बुद्धिमान और बलवान होने के बाद भी रावण को उसका अहंकार ले डूबा। श्री राम जी ने सदाचार का मार्ग चुना। उसी तरह हमें भी सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। कुसंगति से बचकर सत्संग के मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। राम चरित्र मानस में सकारात्मक जीवन जीने की कला छुपी हुई है। किस तरह का व्यवहार हमें अपने जीवन में अपनाना है और संबंधों को किस प्रकार जीना है। मानसगान का शुभारंभ स्थानीय मानस मंडली बेमचा द्वारा किया गया। तत्पश्चात सेक्टर स्तर के प्रथम स्थान प्राप्त मंडली झलप सेक्टर से पूजा के आरती मानस परिवार रायमुडा एवम बारोंडा बाजार सेक्टर रेशमी बालिका मानस परिवार प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमका में भगत राम साहू, शिव कुमार पटेल ने निर्णय में प्रथम स्थान रेशमी बालिका मानस परिवार बिरकोनी तथा द्वितीय स्थान रायमुड़ा के मंडली को दिया। प्रथम स्थान प्राप्त मंडली बिरकोनी को जिला स्तर पर चयनित कर भेजा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद के अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंसाराम ध्रुव, घनश्याम चंद्राकर, लेख राम दीवान, सचिव खिलेश साह,ू लेखराम चंद्राकर, शिव कोसरे, शिव पटेल, राजकुमार ध्रुव, रमाकांत गोस्वामी, अरविंद ठाकुर, मंतराम, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश चंद्राकर, ममता चंद्राकर तथा ग्राम प्रमुख भरत लाल चंद्राकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रामायण प्रतियोगिता का संचालन कुशाल सारथी,  के ध्रुव, राजू चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत परसदा ब द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news