धमतरी

मुख्यमंत्री निवास में लोकगायिका आरू साहू ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर किया नमन
19-Mar-2023 4:00 PM
मुख्यमंत्री निवास में लोकगायिका आरू साहू ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर किया नमन

नगरी, 19 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में भक्त माता कर्मा जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू, नगरी सिहावा क्षेत्र की लोकगायिका सुश्री ओजस्वी (आरू) साहू भी उपस्थित थीं।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन भी होते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।-

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news