राजनांदगांव

भाजयुमो मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह, मंडल स्तर पर होंगे विभिन्न आयोजन
08-Apr-2023 3:49 PM
भाजयुमो मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह, मंडल स्तर पर होंगे विभिन्न आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अप्रैल।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो ने भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक एक सप्ताह को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

इसी तारतम्य में राजनांदगांव जिला भाजयुमो भी प्रमुखता से सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न समुदायों में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और वंचितों की मदद करना है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि भाजयुमो सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के तहत 7 एवं 12 अप्रैल को सभी मंडलों में मंडल स्तर पर सेवा बस्ती में गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा। जिसके अंतर्गत 7 अप्रैल से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भाजयुमो प्रत्येक मंडल की सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाएगा। स्वच्छता अभियान का लक्ष्य इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में सफाई और स्वच्छता के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा देना है।

मोनू ने बताया कि कार्यक्रम की कड़ी में भाजयुमो कार्यकर्ता सभी मंडलों में सहभोज का आयोजन करेंगे, जहां वह सेवा बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ एक दिन का भोजन भी करेंगे। इसी प्रकार चिकित्सा शिविर के माध्यम से भाजयुमो प्रत्येक मंडल की सेवा बस्ती में रहने वाले वंचितों वर्गों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी करेग।  सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत भाजयुमो द्वारा  करियर काउंसलिंग कैंप का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक मंडल की सेवा बस्ती में करियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त सभी मंडल स्तर की गतिविधियों के अतिरिक्त, जिला स्तर पर भी एक बड़े कैम्प का आयोजन भाजयुमो करेगी। जिसमें उपरोक्त चारों गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री डिकेश साहू प्रभारी, प्रशांत कोडाप्पे जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री उज्जवल कसेर सह प्रभारी होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news