राजनांदगांव

बालक-बालिका वर्ग में नांदगांव बनी चैम्पियन छग राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा
25-Jun-2024 2:18 PM
बालक-बालिका वर्ग में नांदगांव बनी चैम्पियन छग राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 जून। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा संचालित एवं जिला हाूकी संघ राजनांदगांव द्वारा आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक-बालिका हॉकी स्पर्धा का रंगारंग समापन समारोह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अध्यक्षता नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल  खिलाड़ी रेखा पदम शामिल थे। इसके अलावा छग हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, नीलम जैन, आशा थॉमस, शिवनारायण धकेता, रामअवतार जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा, भगवत यादव, चंदन भारद्वाज, विजयप्रताप सिंह, महेन्द्र ठाकुर, मृणाल चौबे, प्रिंस भाटिया, अनुराज श्रीवास्तव, घनश्याम प्रसाद छोटेलाल शामिल थे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू व भूमिक्षा साहू का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि वरिष्ठ खिलाडिय़ों को देखकर अच्छा लगा। इसी का फल है कि यह हॉकी नर्सरी लगातार आगे बढ़ रही है। हमारे शहर की दो बालिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर शहर का नाम रौशन किया। आज फाईनल मैच में दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहां व प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा बेहतर सुविधा देने का प्रयास लगातार चल रहा है। उन्होंने राजनांदगांव के खेल स्टेडियम के स्वरूप को बहुत जल्द ही सुविधायुक्त व खिलाडिय़ों के अनुरूप बनवाने की पहल किए जाने की जानकारी दी।

स्वागत भाषण देते छग हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सुदूर क्षेत्रों में भी हाकी को बढ़ावा मिले हैं। जिससे प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका हमें मिला। इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगामी 21 से 28 जुलाई तक हॉकी नर्सरी में वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका की हॉकी स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

 मैचों में राजनांदगांव चैम्पियन

सब जूनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग का फाईनल मैच हॉकी दुर्ग विरूद्ध सांई राजनांदगांव के मध्य खेला गया। सांई राजनांदगांव ने इस एक तरफा मुकाबले में हॉकी दुर्ग को 8.0 गोल से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में खेले गए फाईनल मैच मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। मेजबान हॉकी राजनांदगांव ने एक तरफा मुकाबला में 8.0 गोल से जीत दर्ज कर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खिताब अपने नाम किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news