धमतरी

अरूण साव का भव्य स्वागत
10-Jun-2023 6:29 PM
अरूण साव का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 10 जून। बोरई पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव का भव्य स्वागत सत्कार भाजपा जिला मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी के नेतृत्व में किया गया। ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सडक़ मार्ग से बस्तर से सिहावा के प्रवेश द्वार बोरई होते हुए नगरी राजाबाड़ा में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को उद्बोधन भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, जिला सह प्रभारी हलधर साहू, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल महामंत्री मनोहर मनिकपुरी, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, यामिनी ध्रुव, शेखर आडिल, तुलसी राम यादव, मिश्रीलाल नेताम, सोपसिंह साहू, सोप सिंह नेताम, पदुम जैन, गोरखनाथ साहू, संतोष साहू, संतोष जैन, दुर्योधन नेताम, शत्रुघन नेताम, छोटेलाल सलाम, शत्रुघन नागवंशी, पदुम निर्मलकर व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news