महासमुन्द

सीएम ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण
20-Aug-2023 4:14 PM
सीएम ने किया छत्तीसगढ़ महतारी  की प्रतिमा का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ठीक साढ़े 12 बजे महासमुंद के मचेवा हेलीपैड में उतरे। यहां स्थानीय कांग्रेस के तमाम बड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मचेवा से स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम आदर्श हाईस्कूल मैदान के रास्ते उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का लोकार्पण किया। 

कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। मंच पर ठीक एक बजे पहुंचे और आते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। स्वागत के बाद डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संसदीय सचिव विधायक विनोद चंद्राकर ने 1.36 बजे स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मंच में लोकसभा सासंद दीपक बैज एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर दीपक बैज ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को हमारे सीएम साकार कर रहे हैं। भाजपा ने पंद्रह सालों तक बोनस के नाम से लोगों को ठगने का काम किया। छत्तीसगढ़ में किसानों का कोई आंदोलन नहीं हुआ, यह हमारे सरकार की देन है। छत्तीसगढ़ में फिर से किसानों का सरकार बनाना है। दिल्ली से प्रधानमंत्री आएंगे झूठ बोलने के लिए। उनकी बातों पर भरोसा नहीं करना।

सीएम बघेल का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत
उनके साथ मंच तक संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक देवेंन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक किस्मतालाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष  राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष महासमुन्द यतेन्द्र साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर,  कलेक्टर  प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत भी पहुंचे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news