महासमुन्द

महासमुंद को नगर निगम बनाने की घोषणा पर संसदीय सचिव, नपाध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने जताया आभार
21-Aug-2023 4:16 PM
महासमुंद को नगर निगम बनाने की घोषणा पर संसदीय सचिव, नपाध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम और ग्राम भोरिंग को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। साथ ही कम्पोजिट बिल्डिंग की घोषणा करते हुए कहा कि इसे आगामी बजट में जोड़ा जाएगा। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर, नपाध्यक्ष रासि महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार नामा है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम और नगर पंचायत का दर्जा मिलने से महासमुंद के साथ ही भोरिंग का समुचित विकास हो सकेगा।

तीन बहुप्रतिक्षित मांगों के पूरा करने की घोषणा पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि महासमुंद नगरपालिका से नगर निगम बनने से बजट कई गुणा बढ़ जाएगा। सडक़,पानी और मकान की सुविधा बढ़ जाएगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद नगरपालिका को नगरनिगम बनाए जाने लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी और नागरिक इसका सपना संजोए थे।

नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने महासमुंद को निगम के साथ ही ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। श्रीमती महिलांग ने कहा कि अब निगम बनने के बाद महासमुंद में और तेजी से विकास होगा तथा सुविधाओं में भी विस्तार होगा। भोरिंग के भी नगर पंचायत बनने से यंहा के ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,गृहमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का आभार माना है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डा.शिव डहरिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का दर्जा मिलने से महासमुंद के साथ ही भोरिंग का समुचित विकास हो सकेगा। सडक़, पानी और मकान की सुविधा बढ़ जाएगी। शहर की आवश्यकताओं को देखकर संसाधन बढ़ाए जाएंगे और अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news