महासमुन्द

शराबबंदी की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
21-Aug-2023 4:19 PM
शराबबंदी की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 अगस्त। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महासमुंद आगमन के दौरान महासमुंद भारतीय जनता पार्टी आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, समिति सदस्य मोती साहू, धरम साहू के नेतृत्व में बेमचा से हाइस्कूल मैदान तक वादाखिलाफ ी के खिलाफ  मुख्यमंत्री इस्तीफ ा दो की मांग को लेकर विशाल पदयात्रा निकाली गई।

प्रदेश से महासमुंद विधानसभा के प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल पाली, तुमगांव सिरपुर मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, जिला उपाध्यक्ष राजू सिन्हा, रमेश साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, महिला मोर्चा निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा साहू, कौशिल्या बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पदयात्रा के प्रारंभ में दो वर्ष पूर्व  ग्राम बेमचा की एक महिला और उनकी चार बच्चियों को जिन्होंने शराबी पति की प्रताडऩा से रेलवे पटरी पर आत्महत्या की थी, श्रद्धांजलि दी गई।

इस पदयात्रा को संबोधित कर करते हुए डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी पर वादा खिलाफी की है। इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश लबरा सरकार, निकम्मी सरकार को घेरा गया। उन्होंने कहा कि नशे में गांव, घर, समाज का माहौल लगातार खराब हो रहा है। कांग्रेस सरकार के नेता और मंत्री अपने संरक्षण में जगह जगह पर शराब की अवैध बिक्री करवा रहे हैं। ग्राम बेमचा वही गांव है, जहां शराब के नशे में गिरफत से आर्थिक रूप से कमजोर होकर कर्जदार एक व्यक्ति की पत्नी ने अपने 4 मासूम बेटियों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। भाजपा के सभी कार्यकर्ता और नागरिक इस दर्दनाक हादसे को भूले नहीं हैं। शराब की त्रासदी की शिकार उस मां सहित सभी बेटियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।

इस अवसर पर महासमुंद विधानसभा के प्रभारी प्रफुल्ल कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश की जनता को शराब बंदी करने गंगाजल हाथों में लेकर कसम खाने वाले कांग्रेसी नेताओं के वादे और इरादे खोखले साबित हो गए हैं। पहले शराब दुकानो में बिक्री होती थी। आज गांव-गांव गली गली शराब की अवैध बिक्री हो रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जल, जंगल,जमीन और खनिज संपदा को लूटने की छूट माफियाओं को देकर कांग्रेसी नेताओं ने यहां की जनता की भावनाओं पर आघात किया है। जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ने प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए भूपेश सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि यहां के गरीब, मजदूर, किसानों से कांग्रेस पार्टी ने छल किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिके ड्स लगाकर रोकते हुए उनकी गिरफतारी की। इस पदयात्रा में महासमुंद विधानसभा के ग्रामीण अंचल शहर से लगभग 1 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा को पुलिस ने गुलशन चौक में रोकने का प्रयास किया। यहां कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने रस्सी का बैरीकेट लगा रखा था।

उत्तेजित कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में बिठाकर परसदा स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां अस्थायी जेल घोषित कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफतारी हुई। लगभग 2 घण्टे से अधिक अस्थायी जेल में रखने के बाद तहसीलदार के आदेश पर सभी को नि:शर्त रिहाई की गई।

      इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, रमेश साहू, पार्वती साहू, गोपाल वर्मा, पार्षद देवीचंद राठी, मोहन साहू, पवन साहू, जितेन्द्र साहू, अरविन्द प्रहरे, महेन्द्र सिक्का,विक्की गुरूदत्ता, हनिश बग्गा, डोमार तांडी, जग्गू छुरा, कमल नारायण साहू, महेन्द्र जैन,लक्ष्मीकांत तिवारी, पप्पू पटेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष, विकास चन्द्राकर, डिगेश साहू, गंगा निषाद, द्रोणाचाय्र्र साहू, भानू साहू, शशिकांत साहू समेत सैकड़ों भाजपाई शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news