महासमुन्द

पुलिस प्रशासन भाजपा के आंदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही थी-डॉ. चोपड़ा
22-Aug-2023 4:29 PM
पुलिस प्रशासन भाजपा के आंदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही थी-डॉ. चोपड़ा

महासमुंद,22अगस्त। पूर्व विधायक एवं भाजपा आंदोलन समिति के संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन भाजपा के आंदोलनकारियों पर दमानात्मक कार्रवाई कर रही थी।

आगे कहा कि भाजपा का आंदोलन पूर्णत लोकतांत्रिक तरीके से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जारी था, लेकिन पदयात्रा को रोकने के लिए एक किमी पहले ही गुलशन चौक में बैरिके ड्स लगाकर पुलिस कार्यकर्ताओं पर ज्यादती करने लगी। आंदोलनकारियों को लाठी से पीटा गया। लगभग दर्जन भर कार्यकर्ता घायल हुए। कार्यकर्ताओं को पुलिस वाले जमीन पर भी घसीट रहे थे। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने के समय भी पुलिस ने धक्का मार-मारकर घसीटते हुए बसों में भरा। डॉ.चोपड़ा के मुताबिक पुलिस प्रशासन के लोगों ने ग्रामीण अंचल से आ रहे कार्यकर्ताओं को तुमगांव के पास रोका। दूसरी तरफ लभरा के पास भी कार्यकर्ताओं को इसी तरह रोका गया। शहर में कार्यकर्ताओं से भरे मेटाडोर को एकता चौक में रोक दिया गया।

उसके बावजूद भूपेश बघेल मुख्यमंत्री इस्तीफा दो की मांग करते हुए पदयात्रा में लगभग 1 हजार कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news