महासमुन्द

आधुनिक शिक्षा में अंग्रेजी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका-मीना
22-Aug-2023 7:59 PM
आधुनिक शिक्षा में अंग्रेजी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका-मीना

अंग्रेजी वार्तालाप पर विविध मार्केट गतिविधि का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 अगस्त। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में इंग्लिश कन्र्वसेशन वार्तालाप हेतु विविध मार्केट के माध्यम से गतिविधि आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक लक्ष्मीकांत पाणिग्राही उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी वार्तालाप समय की मांग है। भावी शिक्षकों के लिये इस तरह का आयोजन लाभदायी साबित होगा। गतिविधि का अवलोकन करते हुये प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने कहा कि अलग-अलग मार्केट स्टाल के माध्यम से अंग्रेजी वार्तालाप प्रेरक गतिविधि है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा में अंग्रेजी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। डाइट से प्रेरित होकर शालाओं में भी इस तरह के बाल मेला से अंग्रेजी भाषा के डर को दूर किया जा सकता है।

इस आयोजन में सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान,के. सिंग, व्याख्याता राजेश चंद्राकर का छात्राध्यापकों को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संस्था के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने बताया कि इंग्लिश कन्र्वशेसन वार्तालाप गतिविधि आधारित होने के कारण छात्राध्यापकों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम में व्याख्याता उमादेवी शर्मा, संतोष साहू, कमलेश पाण्डेय, दुर्गा सिन्हा, सुमन दीवान, तिलोत्मा प्रधान, किरण कन्नौजे, लक्ष्मी सिन्हा, झरना साहू निर्णायक की भूमिका में रहे।

समूह क्रमांक 1 द्वारा मोनिका यादव एवं साथियों ने स्टेशनरी, समूह 2 की पूजा राजपूत एवं साथियों ने मोबाइल शॉप,समूह 3  हितेश एवं साथियों ने स्टेशनरी, समूह 4 रेशमा भोई एवं साथियों ने घड़ी दुकान, समूह 5 से स्वाति जगत एवं साथियों ने सब्जी मार्केट, समूह 6 कुसुमलता निर्मलकर एवं साथियों ने ग्रोसरी शॉप, समूह 7 गीता पटेल एवं साथियों ने क्राफ्ट एवं शोपीस, समूह 8 लक्ष्मी पटेल एवं साथियों ने कपड़ा मार्केट, समूह 9 मनीषा आंवड़े एवं साथियों ने पानीपुरी स्टाल लगाकर अंग्रेजी बोलचाल को बढ़ावा दिया।

 उक्त गतिविधियों में समूह 5 को प्रथम समूह 9 को द्वितीय एवं समूह 6 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने छात्राध्यापकों को बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news