महासमुन्द
गुरु घासीदास जयंती समारोह आज
18-Dec-2023 1:25 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 दिसंबर। वार्ड 21 गुरु घासीदास वार्ड सुभाष नगर महासमुंद में गुरू घासीदास बाबा की जयंती समारोह आज आयोजित किया गया है। समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने विज्ञप्ति में बताया है कि दोपहर 2 बजे से दूरस्थ इलाके से पहुंचे 11 पंथी दल पार्टियों द्वारा पंथी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, नपाध्यक्ष राशि महिलांग होंगे। विशेष अतिथि के रूप में बादल मक्कड़, हीरा बंजारे, जगत राम महानंद, अरविंद प्रहरे, राजेन्द्र चन्द्राकर,मीना वर्मा, टोमन कागजी, राजेन्द्र रात्रे उपस्थित रहेंगे। शाम 4 बजे जैतखंभ में पालो चढ़ाई का कार्यक्रम होगा।