महासमुन्द

आवक बढऩे से उपार्जन केंद्रों में लाखों का धान जाम
18-Dec-2023 1:45 PM
आवक बढऩे से उपार्जन केंद्रों में लाखों का धान जाम
महासमुंद,18 दिसंबर। जिला मुख्यालय सहित आसपास के संग्रहण केन्द्रों में धान का उठाव नहीं होने की वजह से सप्ताह भर उपार्जन केन्द्रों में जाम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि शनिवार से धान का उठाव शुरू हुआ है, जो सोमवार तक लगातार जारी है। इससे जाम वाली समस्या समाप्त होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
 
मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव बहुत ही धीमी गति से होने के कारण जाम के हालात बने हुए हैं। लगभग सप्ताह भर से खरीदी केंद्रों में यह स्थिति निर्मित हो रही थी कि आने वाले चार दिनों में धान का उठाव नहीं होता तो केंद्रों में खरीदी रोकनी पड़ती। 
 
महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्रों में शनिवार तक 3 लाख 56 हजार 510 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिसमें से 2 लाख 33हजार 834 क्विंटल धान का ही उठाव हो पाया है। शेष धान खरीदी केंद्रों में ही जमा है। इसके चलते इन केंद्रों में खरीदी प्रभावित हो रही है।
 
परिवहन की गति धीमी है। इसके चलते धान खरीदी केंद्रों में समितियों को बोरियां रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। उपार्जन केंद्रों में बोरियों का अंबार लगा है। इससे किसानों को ढेरी काटने में दिक्कत हो रही है। 
 
समिति प्रबंधकों की मानें तो उठाव को लेकर अफसरों को अवगत करा दिया गया है। बावजूद इसके धान के परिवहन में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर्स को करना है, लेकिन आसपास क्षेत्र के मिलर्स का पंजीयन नहीं होने से धान का उठाव नहीं हो पा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news