महासमुन्द

महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने मोदी सरकार प्रतिबद्ध-सुधा
18-Dec-2023 2:40 PM
महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने मोदी सरकार प्रतिबद्ध-सुधा

 ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला समूहों को मिलेगा ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण

लाभार्थियों से संपर्क कर अनुभव साझा करेगी महिला मोर्चा के पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 दिसंबर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने मोदी सरकार  सतत प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब महिलाओं के लिए लखपति दीदी, ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती साहू ने बताया कि देश के अन्य क्षेत्रों की तरह अब छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में भी ड्रोन के जरिए फसल और पौधों की सुरक्षा करने की पूरी तैयारी है।

यह योजना किसानों को खेती. किसानी को लेकर सहूलियत प्रदान करने की मंशा से लाई गई है। ड्रोन का संचालन स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं करेंगी। इसके लिए जगह.जगह महिला ड्रोन केंद्र खोले जाएंगे। इस योजना के तहत ड्रोन्स की मदद से फसलों को बचाने के लिए  उर्वरकों, कीटनाशकों का छिडक़ाव और सर्वे का काम किया जाएगा। साथ ही इसकी मदद से खेतों में बीज भी डाला जा सकेगा। सरकार अगले तीन वर्षों के दौरान देश भर की महिला स्वसहायता समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराएगी। ताकि वह इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें।

श्रीमती साहू ने बताया कि सरकार इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024.25 से 2025.26 तक 1261 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस योजना में दो करोड़ महिलाओं के

लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है। साथ ही कृषि उद्देश्यों के लिए ड्रोन प्रदान करके 15 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए नवंबर में ड्रोन दीदी पहल भी शुरू की गई है।

                सुधा साहू ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में इसका उद्देश्य उन नागरिकों तक पहुंचना है, जो  विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लिए पात्र हैं लेकिन अब तक लाभान्वित नहीं हुए हैं। महासमुंद जिले में भाजपा महिला मोर्चा लाभार्थियों को न केवल सरकारी अधिकारियों बल्कि मोर्चा के साथ भी अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। ताकि महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के रूप में काम कर सकें। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थियों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मोर्चा लाभार्थियों से नमो ऐप पर अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए भी प्रेरित करेगा। जिससे केंद्र की पहल से उनका जीवन कैसे परिवर्तित हुआ आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर सकें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news