महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी साहित्य परिषद का गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सी.खलखो विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने अंग्रेजी साहित्य परिषद के अध्यक्ष अर्चना साहू, उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिदार, सचिव खुशी साहू एवं सह सचिव खोमिन साहू को शपथ ग्रहण कराया।
छात्रों एवं विभाग के प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास करना है। छात्र परिषद गठन जैसी रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास में वृद्धि होगी।
तत्पश्चात डॉ.रीता पांडे कला संकाय प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में अंग्रेजी रोजगार की भाषा है। अत: छात्र एवं छात्राओं को एम. ए. अंग्रेजी की उपाधि प्राप्त करने के साथ-साथ अंग्रेजी का व्यवहारिक ज्ञान भी होना चाहिए। कार्यक्रम में अंग्रेजी साहित्य के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन नरेश कुमार अतिथि सहायक प्राध्यापक ने किया। मंच संचालन आशुतोष पुरी गोस्वामी सहायक प्राध्यापक ने किया।