महासमुन्द

हर परिस्थिति में साहू समाज के साथ खड़ा हूं-विधायक राजू सिन्हा
19-Dec-2023 3:29 PM
हर परिस्थिति में साहू समाज के साथ  खड़ा हूं-विधायक राजू सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 दिसंबर।
महासमुंद बीटीआई रोड स्थित मां कर्मा सदन में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का साहू समाज विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के सामाजिकजनों ने सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सामाजिक जनों ने माता कर्मा के तैल्यचित्र में दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात प्रदेश साहू संघ राजनितिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू का आगमन हुआ। उनके स्वागत उपरांत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक समरसता एवं एकजुटता को लेकर चर्चा हुई।

शैलेन्द्र साहू ने कहा कि यहां के साहू युवा सत्ता पलटने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। यहां के युवा अपने ऊर्जा से राजनीतिक पलटवार करने में कहीं कमी नहीं रखते। इसी के चलते महासमुंद विधानसभा में राजनीतिक प्रकोष्ठ का गठन अति शीघ्र उनके किया जाएगा। राजनीतिक प्रकोष्ठ के गठन से समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और समाज को दशा और दिशा इससे प्रदान होगा।

महिला प्रकोष्ठ की ओर से सुधा साहू भारती जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ ने अपने उदबोधन में महिला सशक्तिकरण की बात कही। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक राजनीतिक में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि मोहन साहू ने नवनिर्वाचित विधायक से समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने एवम सामाजिक समरसता को बरकरार रखते हुए क्षेत्र की उत्तर उत्तरोत्तर विकास करने की करने की बात कही। 

साहू समाज ने गजमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जोशीला स्वागत किया। साहू समाज विधानसभा महासमुंद से आए ग्रामीण अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के युवाओं द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया गया। विधायक ने अपने उदबोधन में साहू समाज का आभार प्रदर्शन करते हुए हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहने की बात कही। विधायक राजू सिन्हा ने अपने जीत में अहम किरदार निभाने वाले जितेंद्र पप्पू साहू को जीत का सूत्रधार बताते हुए उनको राजनीति का चाणक्य माना।

कार्यक्रम को मुन्ना साहू, मोती साहू, सती साहू, पार्वती साहू, हेमलता साहू, मेनका साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर साहू समाज अध्यक्ष रवि साहू, पार्षद निखिलकांत विजय साहू, सरपंच रिखी राम, कर्मचारी प्रकोष्ठ से केवल आत्मा नंद, परिक्षेत्र अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष एवम चैनू, बिसौहा, ईश्वर, वरुण, तोमन, धरम, सुभाष, मनीष, चंदन, विनय, घना, रामेश्वर, धीरज, दुर्गेश, दिनेश, चेतन, ओमप्रकाश,आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सुंदर साहू देवेंद्र साहू अजय साहू ने किया।  आभार प्रदर्शन करते हुए जितेंद्र साहू पिटियाझार ने जनपेक्षाओं के अनुकूल सदैव तत्पर रहते हुए कार्य करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निराकरण चाहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news