धमतरी

कर्णेश्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
24-Feb-2024 3:19 PM
कर्णेश्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 24 फरवरी। कर्णेश्वर मेला में माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने महानदी व बालका नदी के संगम में पुन्नी स्नान कर कर्णेश्वर महादेव सहित विभिन्न देवी-देवताओं का दर्शन लाभ लिया।

शुक्रवार की मध्य रात्रि से ही दूर-दूर से आए सैकड़ों ग्रामीणजन, साधु संतों, देवी-देवताएं,अपने देव विग्रह सहित महानदी व बालका नदी के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कर्णेश्वर महादेव, राम जानकी सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया यह सिलसिला शनिवार दिन भर चलता रहा। परम्परा अनुसार मन्दिर में आये देवी-देवताओं को ट्रस्ट द्वारा मड़ई के लिये सुपारी चावल भेंट कर आमंत्रण दिया। कर्णेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट  व प्रशासन पूरी चाक चौबंद  व्यवस्था करने में जुटी रही।

शुक्रवार  की शाम को संगम स्नान घाट में महामाई की पूजा-अर्चना कर ट्रस्ट  ने प्रथम दीप दान किया व  कर्णेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना से पांच दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। छिपली पारा टिकरी वाली के पुजारी राम प्रसाद नेताम ने खम्बेस्वरी में ध्वजा चढ़ाया। मंदिर परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना हुआ।

सतनामी समाज ने जैतखाम में पालो चढ़ाकर बाबाजी को याद किया, कुम्हार समाज ने विष्णु भगवान,निषाद समाज ने राम सीता निषाद राज व पटेल समाज ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना किया। प्रतिवर्ष अनुसार रामाराव बघेल  द्वारा संगम घाट के पास प्रसादी वितरण किया गया। रात्रि में छतीसगढ़ी कार्यक्रम नाचा गम्मत का लोगों ने अच्छा लुत्फ उठाया।

रविवार को देव मड़ई है जिसमें सिहावा अंचल सहित ओडिशा व बस्तर के देवी देवता आंगा आदि अपने पूरे स्वरूप में अपनी उपस्थिति प्रदान कर परम्परा अनुसार मेले की परिक्रमा करेंगे। लोगों के मनोरंजन के लिये श्रद्धालुओं की संख्या बहुतायत रही।

इस दौरान संरक्षक कैलाश पवार, ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव राम भरोसा  साहू,कमलेश मिश्रा, नागेन्द्र शुक्ला,शिव कुमार परिहार, रवि दुबे कलम सिंह पवार, राजू सोम, अशोक देवांगन, पूनारद जांगड़े ,टेश्वर ध्रुव, पंकज ध्रुव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news