धमतरी

कारगिल विजय दिवस मनाया
26-Jul-2024 3:16 PM
कारगिल विजय दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल धमतरी द्वारा कारगिल विजय दिवस आज मनाया। इस अवसर पर कारगिल उद्यान महिमासागर वार्ड में शहीदों की याद में कारगिल स्मारक पर जवानों को यादकर उनको श्रद्धांजलि दी।

शहर मंडल महामंत्री नीलेश लुनिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला। 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजयी हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में शहर मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर, नरेंद्र जयसवाल, श्रवण मेश्राम, विजय ठाकुर, मदन साहू, संतोष सोनकर, कृष्णा हिरवानी, किशोर सोनकर, रवि निर्मलकर, गोलू पटेल, योगी सोनकर एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news