धमतरी

जिले में अब तक 503 मिमी औसत वर्षा दर्ज
24-Jul-2024 3:27 PM
जिले में अब तक 503 मिमी औसत वर्षा दर्ज

धमतरी, 24 जुलाई। जिले में 1 जून से अब तक 503.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी तहसील में 465.2 मि.मी., कुरूद तहसील में 374.3 मिमी, मगरलोड में 382.9 मिमी, नगरी तहसील में 710.6 मिमी, भखारा में 373.8 मिमी, कुकरेल तहसील में 535.2 मिमी और बेलरगांव तहसील में 681.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिले में आज की औसत वर्षा 58.9 मिमी दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 90.8 मिमी, कुरूद तहसील में 24.2 मिमी, मगरलोड में 29.5 मिमी, नगरी में 57.3 मिमी, भखारा में 26 मिमी, कुकरेल तहसील में 127 मिमी और बेलरगांव तहसील में 57.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news