धमतरी
![विस घेरने कुरुद से सैकड़ों कांग्रेसी पहुंचे विस घेरने कुरुद से सैकड़ों कांग्रेसी पहुंचे](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721827080029.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 जुलाई। प्रदेश में बढ़ते अपराध, खाद-बीज की कमी, बिजली कटौती, बिजली बिल में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे को लेकर पीसीसी के आह्वान पर कुरुद विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेसी आज रायपुर पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में सबने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश का पालन करते हुए विधानसभा प्रत्याशी तारिणी चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलाम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बारिश की परवाह किये बैगर रायपुर रवाना हुए। जिसमें जिला पंचायत सदस्य सुमन संतोष साहू, कुसुमलता साहू,नपं उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, पार्षद उत्तम साहू, चुम्मन दीवान, डुमेश साहू सहित त्रिस्तरीय पंचायत, निकाय एवं पार्टी संगठन से जुड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।