धमतरी

पानी निकासी की व्यवस्था करने में नगर निगम नाकाम- महेंद्र
24-Jul-2024 3:42 PM
पानी निकासी की व्यवस्था करने  में नगर निगम नाकाम- महेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 जुलाई।
आरटीओ बोर्ड के पूर्व मेंबर और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र खंडेलवाल का कहना है कि तीन दिन की बारिश में शहर में जगह-जगह जल भराव की समस्या सामने आई, जिससे स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर नगर निगम बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था करने में नाकाम साबित हुआ है। 

बारिश का मौसम शुरू होने से पहले निगम ने सफाई अभियान चलाया था, उसे समय दुकानों के बाहर स्लैब को तक तोड़ दिया गया था, निगम ने खूब दावा किया था कि पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी लेकिन शहर में पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं बल्कि बदतर हो गई है। 5 साल में निगम ने ड्रेनेज सिस्टम में सुधार का कोई कार्य नहीं किया। शहर में नालियों का निर्माण आवश्यकता के अनुसार करने की बजाय कांग्रेस के कुछ पार्षदों के वार्ड में बस किया गया, शहर का ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने के कारण ही जल भराव की समस्या का शहर वासियों को सामना करना पड़ रहा, इसके लिए निगम जिम्मेदार है।

लगातार तीन दिन तक शहर के लोग जल भराव के कारण परेशान हो रहे पर निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि निरीक्षण के लिए तक नहीं निकले, जिससे यह प्रतीत हो रहा कि उन्हें शहर के लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है, इससे आम जनता में निगम के प्रति नाराजगी है। ड्रेनेज सिस्टम सुधार के लिए प्लान बनाकर काम करने की जरूरत है, जो अब शायद आगामी कार्यकाल में निगम में भाजपा की सत्ता आने पर ही होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news