धमतरी

पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी को ले दिशा निर्देश
26-Jul-2024 2:34 PM
पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी को ले दिशा निर्देश

भाजपा मंडल बेलरगांव की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 26 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव की मंडल कार्यसमिति बैठक साहू सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन के निर्देश पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रुपरेखा बनाई गई। 

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय,डा.शयामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों विधिवत सम्पन्न कराने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगामी दिनों में बहुत से कार्यक्रम तय किये है, जिनके माध्यम से आम जनता से जुडक़र उनके समस्याओं को दुर कर सकेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित कर सकेंगे।

बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि 21 जुलाई से 29 सितंबर तक होने वाले पार्टी कार्यक्रमों एवं धार्मिक राष्ट्रीय पर्वो में अपनी जिम्मेदारी के साथ सहभागिता तय करने की अपील की। आगामी पंचायत निकाय चुनाव के लिए तैयारी पर दिशा निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कार्यसमिति बैठक का प्रस्ताव रखते हुए में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर 51 पेड़ लगाकर कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया।साथ ही शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।बेलरगांव मंडल प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला ने राष्ट्रपति का लोकसभा में अभिभाषण का वाचन किया गया। 

संचालन मंडल महामंत्री राकेश चौबे ने किया। जिसमें बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,बेलर  मंडल प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, सिहावा विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, मंडल महामंत्री राकेश चौबे, मंडल उपाध्यक्ष मोहन पूजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, मंडल मंत्री विनय देवांगन  मौर्यध्वज सेन, दीपक साहू, उमेश साहू,वैदकुमार गंजीर,मोनू साहू, चुम्मन साहू, सीमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे,भागवती सोरी, सुखचंद मरकाम, महेंद्र साहू, मनोहर सोनवानी,अकतु धुव, कीर्ति साहू, कोमल पटेल,गौपेद्र राठोर,हरिक समुद् सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news