धमतरी

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के धमतरी आगमन पर स्वागत
24-Feb-2024 3:41 PM
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  के धमतरी आगमन पर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 24 फरवरी। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि केंद्र में तीसरी बार मोदी जी की भाजपा की सरकार बनाने के लिए कटिबंध है। इसी तारतम्य में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर का प्रथम धमतरी आगमन हुआ, जिनका स्वागत अभिनंदन  पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भगत यादव के नेतृत्व में मोर्चा के द्वारा पुष्प माला से किया गया।

स्वागत अभिनंदन उपरांत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के निवास में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में विभिन्न विषयों पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर ने पूर्व विधायक रंजना साहू की उपस्थिति में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा किए।

मोर्चा प्रभारी को अवगत कराते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोदी जी की भाजपा सरकार लाने के लिए कटिबंध है और इसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा अहम भूमिका निभाएंगी।

श्रीमती रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं को कहा कि तीसरी बार पुन: मोदी जी की सरकार लाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी सीटों में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य चयनित होकर जाएगी, जिसमें माहिती भूमिका प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता निभाएंगे। पिछला वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष भगत यादव ने प्रथम आगमन पर स्वागत के साथ धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, आमदी मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आमदी मंडल अध्यक्ष राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष बसंत मीनपाल , विरेन्द्र साहू, पन्ना थवाईत, भूपेश सिन्हा, ओमप्रकाश साहू, राजकुमार फूटान ,संजू सोनी,सहित पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news