धमतरी

आल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल स्पर्धा में 8वीं बार शामिल हुए संजय
27-Feb-2024 10:44 PM
आल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल स्पर्धा में 8वीं बार शामिल हुए संजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 27 फरवरी। पूणे में आल इंडिया सिविल सर्विसेज के बैनर तले आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा चयनित टीम में कुरुद तहसील के राजस्व पटवारी संजय चन्द्राकर सहित धमतरी जिला के तीन खिलाडिय़ों ने भाग लेकर प्रदेश को क्वाटर फाइनल तक पहुंचाया।

केंद्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक व क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में 18 से 22 फरवरी तक पुणे बेलावाड़ी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रदेश की टीम चयन हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 23 जनवरी को वालीबाल मैदान पुलिस लाइन रायपुर में ट्रायल मैच कराया गया। इसमें प्रदेश के करीब 50 सिविल सर्विसेज के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया था, जिसमें धमतरी जिला से तीन खिलाडिय़ों का चयन किया गया। जिनमें कुरुद तहसील के पटवारी संजय चन्द्राकर, मगरलोड ब्लाक के शिक्षक भानुप्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी धमतरी के अश्विनी यादव शामिल थे।

ज्ञात हो कि नगर के वॉलीबॉल खिलाड़ी संजय 8 बार छत्तीसगढ़ की टीम में खेल अहमदाबाद, भोपाल, त्रिवेंद्रम, पूणे में हुई स्पर्धा में कैप्टनशीप भी चुके हैं। बताया गया कि आल इंडिया सिविल सर्विसेज द्वारा हर साल अलग -अलग राज्यों में टेबल टेनिस, कैरम एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिसमें शासकीय सेवा से जुड़े लोगों के अलावा खेल संघों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस बार 18 से 22 फरवरी तक पुणे में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। आठवीं बार राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले संजय को उनके चाहने वालों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news