महासमुन्द

देश की आजादी से लेकर भारत का नवनिर्माण कांग्रेस की देन-विनोद चंद्राकर
28-Feb-2024 3:07 PM
देश की आजादी से लेकर भारत का नवनिर्माण कांग्रेस की देन-विनोद चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,28 फरवरी। सर्व समाज को एकसूत्र में पिरोने वाले महान संत गुरू रविदास से अपनी तुलना करने वाले प्रधानमंत्री बताए कि उनके चहेते औद्योगिक पूंजीपतियों अडाणी, अंबानी के अलावा पिछले 10 साल में और किसका भला हुआ है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने वाले आज किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। किसान आंदोलन इसका प्रमाण है।

 उपरोक्त वक्तव्य पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कही। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 साल तक सिर्फ जुमलेबाजी किया। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में अपनी उपलब्धि बताने के लिये उनके पास कुछ भी नहीं है। बड़ा ही हास्यापद है कि 9 लाख का सूट पहनने वाले, 8 हजार करोड़ के विमान से चलने वाले और 35 हजार रुपए किलो का मशरूम खाने वाले पीएम मोदी अपने आप को संत बता रहे हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री बताये कि देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है?  प्रधानमंत्री को बयानबाजी के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को देना चाहिए। श्री मोदी को अध्ययन करना चाहिये कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। देश की आजादी से लेकर भारत का नवनिर्माण कांग्रेस की देन है। 1 तब देश की साक्षरता दर लगभग 80 फीसदी से ऊपर थी। साल 1947 में देश में एक भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स, सिंचाई के बांध नहीं थे। बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर जैसे संयंत्र कांग्रेस सरकार ने बनाया।

देश के नवनिर्माण से औद्योगिकरण कांग्रेस की सरकार ने किया। मोदी ने 10 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकारों के बनाये गये सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है।

पूर्व संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल हो चुकी है। किसानों को एकमुश्त 31 सौ रुपए भुगतान पंचायतों के माध्यम से करना था।

उसका अता.पता नहीं है। महतारी वंदन योजना में पात्र हितग्राहियों की आयु सीमा 21 वर्ष करके 18 वर्ष में विवाह होने वाली बहनों को योजना से वंचित किया गया। भूमिहीन मजदूरों को भूपेश सरकार में सालाना 7 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा था, उन्हें भी भाजपा सरकार बने ढाई माह बाद भी एक रुपए नहीं दिया गया। युवाओं का बेरोजगारी भत्ता षडय़ंत्र पूर्वक बंद कर दिया गया। किसानों के हिस्से का न्याय योजना की आखिरी किस्त भी डकार गए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news