धमतरी

जिले के 133 यात्री जाएंगे अयोध्या धाम
28-Feb-2024 4:21 PM
जिले के 133 यात्री जाएंगे अयोध्या धाम

लॉटरी के माध्यम से चयन

धमतरी, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में श्रीरामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव श्रीरामलला दर्शन यात्रा समिति रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जिले के 133 दर्शनार्थियों को श्रीरामलला दर्शन, अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या भेजने हेतु लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। इसमें से 100 ग्रामीण क्षेत्र और 33 लोग शहरी क्षेत्र के दर्शनार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अयोध्या रवाना होने के पूर्व दर्शनार्थियों के लिये वाहन, सुरक्षा, भोजन, पानी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। इसके साथ ही दर्शनार्थियों के रवाना होने के पूर्व उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर 133 यात्रियों का चयन लॉटरी पद्धति से किया गया है। अयोध्या धाम जाने के इच्छुक जिले के अन्य नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं, आगामी दिनों में वे भी यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news