महासमुन्द

आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में महासमुंद को 3 स्वर्ण, 2 रजत
02-Apr-2024 2:33 PM
आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में महासमुंद को 3 स्वर्ण, 2 रजत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अप्रैल।
21वीं छत्तीसगढ़ राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा पॉवर जिम सेक्टर 6 भिलाई जिला दुर्ग में बीते 31 मार्च को आयोजित किया गया। जिसमें जिले के खिलाडिय़ों ने भागीदारी करते हुए 3 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक सहित कुल 5 पदक जीता। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम लक्की यादव 69 किलो में स्वर्ण पदक, बिन्दा यादव 70 किलो में स्वर्ण पदक, विकास यादव 65 किलो में स्वर्ण पदक, प्रीति यादव 60 किलो में रजत पदक, तोरण यादव 60 किलो में रजत पदक जीतने में सफल रहे। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के शामिल होने व पदक जीतने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, उप संचालक संगीता सिंह, संचालक फॉच्र्यून फाउंडेशन बागबाहरा निरंजन साहू, विश्वनाथ पाणिग्रही, भोज राम वर्मा, मंजू कमल कुंजेकर,आरती गिरिश श्रीवास्तव, तुलसी राम बरिहा, दिलेशवर चंद्राकर,मायाराम पटेल, रश्मि साहू, लक्ष्मी प्रिया साहू एवम् स्टॉफ ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news