धमतरी

लेडीज क्लब में होली मिलन
10-Apr-2024 2:20 PM
लेडीज क्लब में होली मिलन

बबली राजोरिया को होली का विशेष खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 10 अप्रैल। लेडीज क्लब में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। होली का कार्यक्रम परंपरागत सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। संचालिका उषा गुप्ता के द्वारा उद्बोधन में होली के महत्व को होली मिलन के महत्व को बताया गया।

शुभारंभ एवं संचालन किया गया। वरिष्ठ सदस्य बलजीत आनंद  का जन्म दिवस मनाया गया। बलजीत आनंद ने सभी को होली के टाइटल्स देखकर सबका दिल खुश कर दिया। बबली राजोरिया  को होली का विशेष खिताब दिया गया। तत्पश्चात हैप्पी होली हाउसी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम श्रद्धा द्वितीय माधवी शर्मा एवं भारती राव तृतीय साधना साहू एवं रचना नायडू  रहे। रंगारंग होली गेम रखा गया जिसमें चंदा शर्मा प्रथम साधना साहू द्वितीय मंजू महावर एवं ज्योति गुप्ता तृतीय रहे। होली मिलन का विशेष आकर्षण होली के थीम पर नृत्य एवं भाव प्रदर्शन रखा गया था। इस कार्यक्रम में प्रथम पूनम सिंह  द्वितीय गायत्री साहू  तृतीय देविका साहू रहे। सभी की भावभंगिमा  देखकर सारे लोग हंसी से लोटपोट हो गए। होली मिलन लीला शर्मा एवं बलजीत आनंद के सौजन्य से हुआ। होली के एक से एक लजीज व्यंजन का स्वाद सभी ने चखा। श्रद्धा द्वारा ठंडाई सभी सदस्यों को पेश की गई। अंत में सचिव रचना नायडू द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। होली मिलन के कार्यक्रम में उषा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, भारती नायडू, गायत्री साहू, आनंद मैडम, लीला शर्मा, चंदा शर्मा, शुभ्रा गौर, माधवी शर्मा, बिना नायडू, सरला खंडेलवाल, पूनम सिंह, साधना साहू, श्रद्धा गुप्ता, बबली राजोरिया, काजल सिन्हा, सीमा हरदेल, निशा शर्मा महक जोशी, रेखा जोशी, देविका साहू, प्रतिभा गुप्ता, जानकी गुप्ता, रचना नायडू, कामिनी कौशिक, तनुजा सेन ने अपनी उपस्थिति दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news