धमतरी

विष्णु देव सरकार सांय सांय कर रही काम - साव
12-Apr-2024 4:50 PM
विष्णु देव सरकार सांय सांय कर रही काम - साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 अप्रैल।
स्वतंत्रता सेनानी ग्राम खिसोरा में कांकेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोज राज नाग के पक्ष में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। 
श्री साव ने कहा कि मोदी गारंटी के तहत विष्णु देव की सरकार हर काम साय साय कर रही है। पांच वर्ष तक कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने का काम किया है। भाजपा पार्टी जो कहती है उसी पूरा करता है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने आज हर गरीबों के घर घर मुक्त शौचालय बनाया है। पांच लाख रुपए तक मुक्त इलाज, देश के 4 करोड़ गरीबों को पीएम आवास का लाभ, पीएम सम्मान निधि 6000 रूपये, प्रति व्यक्ति को 5 किलो चावल, कोरोना काल के समय मुक्त में टीका देने का काम भाजपा पार्टी ने किया है। 

उन्होंने कहा, भाजपा पार्टी गरीबों की  चिंता करने वाली पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा के करवाया है। नरेंद्र मोदी गारंटी के तहत छग में दो वर्ष का बोनस राशि, किसानों को अंतर राशि, महतारी वंदन की राशि दो माह की महिलाओं की खाते में चली गई है। छत्तीसगढ़ की 18 लाख गरीबों की आवास स्वीकृति दी है जल्द ही आवास का काम चालू हो जायेगा। कांग्रेस पार्टी मीठ लाबरा पार्टी है। 

उन्होंने 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी भोज राज नाग को प्रचंड बहुमत से जीतने की अपील की। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि केन्द्र में फिर से भाजपा नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाना है। विकास मरकाम ने कहा कि गरीब किसान, अन्य पिछड़ा वर्ग, आदिवासी सनातन हिन्दू, संस्कृति को बढ़ावा दिया मोदी सरकार ने की। 

मोहन मंडावी ने कहा कि कांग्रेस ने पीएससी में घोटाला किया, बेरोजगारों से छल किया है जो भी घोटाले शामिल है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मोदी सरकार के कार्यकाल में हर लोगों को लाभ मिला है। 

इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ,भरत मटियारा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, भाजपा जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा,टीआर कंवर, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, मेघा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, श्याम साहू, कोमल यदु, शत्रुघ्न साहू , भीखम सेन, नरेश सिन्हा, भवानी यादव, वीरेन्द्र साहू, हिरंजय साहू, हीरामन ध्रुव, रामायण सिन्हा, एवन साहू, नरेश अग्रवाल, दुर्गा साहू, मिलन नेताम, रोहित मोहन साहू, पवन निषाद, निरूपा साहू, राधा साहू, झनेश्वर साहू, योगेश साहू, मनोहर सिन्हा, लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news