धमतरी

वरिष्ठ कांग्रेसी बंधन मरकाम ने थामा भाजपा का हाथ
13-Apr-2024 3:53 PM
वरिष्ठ कांग्रेसी बंधन मरकाम ने थामा भाजपा का हाथ

जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी ने दिलाई सदस्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 13 अप्रैल। नगरी विकासखंड के संवेदनशील ग्राम चारगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी और उप सरपंच बन्दनसिंह मरकाम ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी ने भाजपा टोपी और गमछा पहनाकर स्वागत किया।

दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम की उपस्थिति में ग्रामीण लगातार भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। शुक्रवार को दिनेश्वरी नेताम की उपस्थिति में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के जबर्रा शक्तिकेन्द्र (बूथ क्रमांक 133-जबर्रा, 134-चारगांव और 157- भैंसामुड़ा) की बैठक चारगांव में रखी गई थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग जी शत-प्रतिशत मतदान कर विजय दिलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा, रामजी मरकाम सरपंच भैंसामुड़ा, रामसाय ओटी बूथ अध्यक्ष चारगांव, सिरधन नेताम, मीना नेताम, परमानंद मरकाम, देवनाथ नेताम, शत्रुघ्न यादव, विजय सोरी आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news